Breaking News in Primes

कौशाम्बी: मिशन शक्ति फेज 5.0 व साइबर जागरूकता अभियान के तहत जनपदभर में पुलिस का व्यापक अभियान, महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा व साइबर जागरूकता की जानकारी

0 5

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार के निर्देशन में रविवार को जनपद के सभी थानों द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 एवं साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए। इस दौरान पुलिस टीमों ने क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा साइबर सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न जानकारियाँ प्रदान कीं।

थाना सराय अकिल
उपनिरीक्षक यशवन्ती कुमारी व महिला आरक्षी शिप्रा सिंह ने कस्बा सराय अकिल, फकीराबाद व करन चौराहे पर महिलाओं को मिशन शक्ति, साइबर अपराध और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

थाना चरवा
उपनिरीक्षक पूनम कबीर और महिला कांस्टेबल चंचल सिंह ने क्षेत्र में शोहदों की चेकिंग की तथा चरवा चौराहे पर चौपाल लगाकर साइबर अपराध, आत्मरक्षा व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की।

महिला थाना
एंटीरोमियो स्क्वाड ने BNS/BNSS के नए प्रावधान, Zero FIR, E-FIR और महिला सुरक्षा से संबंधित सभी प्रावधानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!