Breaking News in Primes

पंधाना में जनजातीय गौरव दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय समुदाय के गौरव का प्रतीक – सांसद पाटिल

0 0

पंधाना में जनजातीय गौरव दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न

 

भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय समुदाय के गौरव का प्रतीक – सांसद पाटिल

 

खंडवा – पंधाना जनजातीय गौरव दिवस पर पंधाना स्थित सांदीपनि विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने जनजातीय समाज के सम्मानित नागरिकों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिनिधियों का शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती छाया मोरे, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेडे सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक आदिवासी लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए। संबोधन में सांसद श्री पाटिल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने संघर्ष और बलिदान से देश के जनजातीय समाज को नई दिशा दी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2021 से प्रतिवर्ष 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाने का उल्लेख भी उन्होंने किया।

 

विधायक श्रीमती मोरे ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन के अधिकारों हेतु अंग्रेजी शासन के खिलाफ सशक्त आंदोलन किया। उन्होंने कम आयु में ही पूरे देश में क्रांति की चेतना जगाई।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं वंदे मातरम के सामूहिक गायन से हुआ। सांसद श्री पाटिल पंधाना में आयोजित जनजातीय गौरव यात्रा रैली में भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!