Breaking News in Primes

जिला जेल में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती ममता जैन के मार्गदर्शन में

0 10

जिला जेल में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न

 

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती ममता जैन के मार्गदर्शन में

 

खंडवा:न्यायोत्सव_विधिक_सेवा_सप्ताह के द्वितीय दिवस पर बंदियों के अधिकारो के संबंध में जिला जेल खण्डवा में विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बंदियों को सम्बोधित करते हुए, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खण्डवा के सचिव श्री पियूष भावे ने बंदियों को उनके विधिक अधिकारों के साथ-साथ, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानो तथा संवैधानिक अधिकारों से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भारत के संविधान के अनुसार प्रदत्त मौलिक अधिकारों के अंतर्गत जेल में निरूद्ध बंदियों को भी गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार हैं। कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने बंदियों को निशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह प्राप्त करने के अधिकार तथा जेल लीगल एड क्लीनिक एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल के बारे में बताया।

इस दौरान बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया जिसमें जिला चिकित्सालय खण्डवा के डॉ. नितिन कपूर, डॉ. आनंद ओनकर नेत्र रोग, डॉ अंचल सिहं तोमर जनरल फिजिशियन, डॉ. संजय इंग्ले मानसिक रोग, चर्म रोग विशेषज्ञ, डॉ. वैष्णवी शाह, स्त्री रोग विशेषज्ञ तथा जिला जेल में पदस्थ डॉ.रूपेश चौधरी व पैरा मेडीकल स्टॉप उपस्थित थे। इस दौरान कुल 220 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श व निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला जेल अधीक्षक श्री यशवंत कुमार मांझी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!