Breaking News in Primes

जिला पंचायत खंडवा उपाध्यक्ष कुँवर दिव्यादित्य शाह ने गौशाला को भेंट की लिफ्टिंग मशीन

0 59

 

राधे कृष्ण गौशाला, रोशनी में बीमार एवं असहाय गायों की सेवा के लिए सराहनीय पहल

खंडवा।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष कुँवर दिव्यादित्य शाह ने शुक्रवार को राधे कृष्ण गौशाला, रोशनी में बीमार एवं असहाय गायों की सेवा हेतु एक लिफ्टिंग मशीन भेंट की। इस मशीन की सहायता से अब घायल या कमजोर गायों को सुरक्षित तरीके से उठाने और उपचार के लिए ले जाने में सुविधा होगी।

इस अवसर पर गौशाला परिवार और स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने कुँवर दिव्यादित्य शाह जी के इस गौसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की और उनके इस मानवीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

कुँवर दिव्यादित्य शाह ने इस मौके पर कहा कि, “गौमाता की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है, हर व्यक्ति को अपने स्तर पर गौसेवा में योगदान देना चाहिए।”

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!