Breaking News in Primes

फिर गरमाई सीधी नगर पालिका की सियासत,अध्यक्ष एवं उनके ससुर के खिलाफ लामबंद हुए नापकर्मी। एडीएम एवं सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, कार्यवाही की मांग।

0 144

फिर गरमाई सीधी नगर पालिका की सियासत,अध्यक्ष एवं उनके ससुर के खिलाफ लामबंद हुए नापकर्मी।

 

एडीएम एवं सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, कार्यवाही की मांग।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

नगर पालिका परिषद सीधी में कांग्रेस की परिषद बनने के बाद सियासी पारा कम होने का नाम नहीं ले रहा है, अभी आठ माह से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के बीच सियासी जंग छिड़ी थी और अब अध्यक्ष एवं उनके ससुर के खिलाफ नपा कर्मचारी लामबंद होकर गुलाबी ठंड के बीच सियासी पारा चढ़ा दिया है। लामबंद हुए कर्मचारियों के समर्थन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी का भी रुख देखने को मिला है।

उल्लेखनीय हैं कि मंगलवार को नगर पालिका परिषद सीधी की अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा एवं ससुर एडवोकेट विनोद वर्मा उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी के खिलाफ नपाकर्मियों ने कलेक्टर के नाम संबोधित ज्ञापन अपर कलेक्टर बी पी पांडेय एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी मिनी अग्रवाल को सौंप कर विरोध जताते हुए कार्यवाही की मांग उठाई है।

इस संबंध में मध्य प्रदेश निकाय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष आलोक सिंह चौहान ने ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अध्यक्ष के ससुर एडवोकेट विनोद वर्मा द्वारा अनाधिकृत रूप से नगर पालिका परिषद सीधी में अपना कब्जा जमाए हुए है, इतना ही नहीं उनके द्वारा कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषाओं का प्रयोग किया जाता है, हम लोक सेवक हैं हमारी भी इज्जत हैं,लेकिन सीधी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा के ससुर एडवोकेट विनोद वर्मा द्वारा कर्मचारियों के साथ लगातार दुर्व्यवहार किया जा रहा है जो बर्दाश्त से बाहर है। आज हम लोगों ने एडीएम एवं सीएमओ को ज्ञापन सौंप कर अनाधिकृत रूप से प्रभाव जमाने वाले व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की है अगर कार्यवाही नहीं होती है तो कामबंद हड़ताल पर जाएंगे। लेकिन अब मनमानी नहीं चलने देंगे।

 

*नपा कर्मचारी संघ अध्यक्ष ने भी खोला मोर्चा*

 

नगर पालिका परिषद सीधी के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बृजेश सिंह गोरे ने कहा कि हम निर्वाचित जनप्रतिनिधियो का सम्मान करते हैं लेकिन उनके आड़ में अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा कर्मचारियों से अभद्र भाषाओं का प्रयोग किया जाएगा तो उसका परिणाम अच्छा नहीं होगा। बिना नाम लिए उन्होंने इशारे ही इशारे पर कहा कि अब अनाधिकृत व्यक्तियों को रोका जाएगा और आज ज्ञापन देने आए है अगर उसके बाद भी कार्यवाही नहीं होती है तो कुछ और रास्ता अपनाएंगे। इस दौरान नगर पालिका परिषद के राजस्व अधिकारी ललोहर साहू, अमित सिंह, अजीत सिंह, शांति निकेतन पाण्डेय, लक्ष्मीकांत शुक्ला, मंगलेश्वर सिंह,अनिल सिंह चालसे, ज्वाला पटवा, अरुण सिंह पप्पू, लालजी सिंह, गौरव सिंह, विनोद सिंह पिंटू, विकास सिंह, आशीष तिवारी, श्रवण सिंह, सीताराम, राजेन्द्र भारती सहित महिला कर्मचारी भी शामिल रही।

 

 

*अध्यक्ष एवं अध्यक्ष ससुर पर लगाये गंभीर आरोप*

निकाय कर्मचारी संघ सीधी ने आज नगर पालिका परिषद सीधी की अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा तथा अध्यक्ष के ससुर एडवोकेट विनोद वर्मा उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा निकाय के अधिकारी/कर्मचारियों से अभद्रता करने एवं अनैतिक कार्य हेतु दबाब बनाये जाने के सम्बंध में कार्यवाही के लिए कलेक्टर के नाम पत्र सौंपा है। सौपे गए पत्र में कहा गया है कि नगर पालिका परिषद सीधी की अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा तथा उनके ससुर विनोद वर्मा के द्वारा आए दिन नगर पालिका परिषद सीधी के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ अभद्रता की जाती है तथा लगातार अनैतिक कार्य का दबाब बनाया जाता है। अनैतिक कार्य न करने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी के साथ-साथ अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध झूठी शिकायत कराई जाती है। ऐसे में वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित कराये ।यदि भविष्य में विनोद वर्मा के द्वारा निकाय के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ अभद्रता की जाती है तो संगठन अनिश्चित कालीन हडताल पर जाने को विवश होगा तथा सभी आवश्यक सेवाएं बंद कर दी जावेगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!