*ब्लॉक संवादाता ओम सोनी*
मंदसौर में 63 वां राष्ट्रीय पशुपतिनाथ महादेव मेला एवं पाटोत्सव का शुभारंभ भगवान पशुपतिनाथ मंदिर परिसर से किया गया। भगवान श्री पशुपतिनाथ का एवं 1008 संत श्री प्रत्यक्षानंद जी महाराज,श्री मस्तराम राम जी महाराज की पूजा अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ किया गया। इस दौरान संत श्री महेश चैतन्य महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, मंदसौर विधायक विपिन जैन, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, राजेश दिक्षित, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा, नपा उपाध्यक्ष नम्रता प्रीतेश चावला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनुप्रिया यादव, स्थानिय जनप्रिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
*फोटो :~ पूजा करती कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग एवं संत जन*