News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
युवक का पत्नी से था अनबन, कीटनाशक खाकर आत्महत्या बताई गयी वजह
कौशाम्बी: जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अलवारा थाना महेवाघाट में एक व्यक्ति की नहर के किनारे बॉडी मिली है। सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी महोदय द्वारा थाना प्रभारी महेवाघाट मय पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जहां घटनास्थल के बगल ही मृतक का घर है। मृतक की पत्नी कुछ दिन से मायके में ग्राम गोराजु थाना प०शरीरा में रह रही थी। परिजनों द्वारा पत्नी से अनबन में कीटनाशक खाकर आत्महत्या करना बताया गया है। घटनास्थल के पास ही कीटनाशक पाया गया है। फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से फोरेंसिक जांच किया गया है। मृतक का नाम वीरेंद्र सरोज पुत्र रामलाल सरोज, उम्र 26 वर्ष, ग्राम अलवारा थाना महेवाघाट है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया हैं वही मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है।