Breaking News in Primes

स्लॉट बुकिंग के बावजूद घंटों इंतजार कर रहे लोग:उप पंजीयक रजिस्ट्री कार्यालय में स्टाफ की कमी

0 18

स्लॉट बुकिंग के बावजूद घंटों इंतजार कर रहे लोग:उप पंजीयक रजिस्ट्री कार्यालय में स्टाफ की कमी; एक उप पंजीयक अधिकारी के भरोसे चल रहा काम

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

रायसेन। जिले के उप पंजीयन कार्यालय में अंधेरकर की मची है आलम यह है कि ओपन के का प्रभाव कहीं बाबुओं के तो कहीं सहायक अधिकारियों के भरोसे चल रहा है। स्थिति यह है कि कहीं भी फुल फ्रेश अधिकारी पदस्थ नहीं है यह बात जिला पंजीयक अधिकारी रजनीश सोलंकी ने भी मीडिया कर्मियों के समक्ष स्वीकार की है। ओपन जैक अधिकारी अरविंद चौहान रोजाना भोपाल से लग्जरी कर से आना-जाना करते हैं वह उनके साथ प्राइवेट तौर पर एक चालक भी दफ्तर में आते हैं ऑफिस में एक कंप्यूटर ऑपरेटर होने के बाद बात भी वह अपने भरोसे के वाहन चालक से कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करवा रहे हैं वह भी प्राइवेट तौर पर। जबकि सालों से आउटसोर्स का एक कंप्यूटर ऑपरेटर यहां पदस्थ है।लेकिन खुद की मनमानी और अवैध चौथ वसूली करने के चक्कर में एक प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर उन्होंने अपनी मनमर्जी से रख लिया है।

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं और गवाह सबसे ज्यादा परेशान….

जिला पंजीयक कार्यालय रायसेन में भी अधिकांश स्टाफ रिटायर हो चुका है।स्टाफ की कमी से लोगों को रजिस्ट्री कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यालय में पहले दो उप पंजीयक कार्यरत थे। महिला उप पंजीयक मिथिलड़ा मसीह का तबादला भोपाल करीब दो तीन महीने पहले हो गया है। अब केवल एक उप पंजीयक के भरोसे काम चल रहा है।

 

मालूम हो कि जिला पंजीयक कार्यालय रायसेन राज्य सरकार के प्रमुख राजस्व अर्जित करने वाले विभागों में से एक है। हर साल पंजीयन शुल्क से सरकार को करोड़ों रुपए की आय होती है। सरकार ने व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ई-व्यवस्थाओं को अपडेट किया है। संपदा पोर्टल के संपदा 2.0 के माध्यम से प्रक्रियाओं का सरलीकरण किया गया है।

रजिस्ट्री के लिए घंटों इंतजार कर लोग….

विभाग ने स्लॉट बुकिंग सिस्टम संपदा 2.0 लागू किया था। इसके बावजूद लोगों को रजिस्ट्री के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। परेशान लोग वेंडर्स और प्रोवाइडरों से मदद मांग रहे हैं। लेकिन वेंडर्स के पास भी कोई समाधान नहीं है।लेकिन विभाग में स्टाफ की कमी से सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

दो महीने से घंटों इंतजार करना पड़ रहा …..

जिला पंजीयक कार्यालय रायसेन में यूं तो उप पंजीयक का तबादला करीबन तीन महीने पूर्व ही हुआ है, लेकिन स्वास्थ्य दिक्कतों के चलते वे एक महीने पहले से ही अवकाश पर चल रही थी। जिसके कारण पिछले -दो तीन महीने से रजिस्ट्री करवाने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशान ग्रामीण क्षेत्र के लोग और विशेषकर महिला और गवाह हो रहे है। एक हस्ताक्षर के लिए उन्हें स्लॉट के निर्धारित समय से दो से पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है।

हर रोज औसत रजिस्ट्री 50 से ज्यादा सम्पदा पोर्टल ने जहां व्यवस्थाओं को त्वरित बनाया गया है।वहीं उप पंजीयक अधिकारी एक होने की वजह से कार्य का बोझ एकल हो गया है।हालांकि उप पंजीयक अधिकारी अरविंद चौहान रजिस्ट्री के काम में लगातार जुटे रहते हैं। इसके बाद जो भी लोगों की परेशानियां लगातार जारी है। उल्लेखनीय है कि उपन्यास कार्यालय रायसेन में संपदा की रजिस्ट्री प्रतिदिन अमूमन 50 से 70 होती हैं।जिला मुख्यालय पर उप पंजीयक कार्यालय होने की वजह से रोजाना रायसेन शहर सहित सुल्तानपुर तहसील के आसपास और सुदूर अंचलों से ग्रामीण किसान बड़ी संख्या में यहां रजिस्ट्री कराने आते रहते है। लेकिन यहां की अव्यवस्थाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसी स्थिति में अप पंजन कार्यालय की रीजस्टि्टयां भी काम हो रही है इसका विपरीत असर राजस्व आमदनी पर पड़ रहा है। जो आगामी समय में राजस्व आय को प्रभावित कर सकता है।स्टाफ की कमी की वजह से उप पंजीयक अधिकारियों को एक नहीं बल्कि दो दफ्तरों का प्रभार दिया गया है।ऐसी स्थिति में होने वाली प्रॉपर्टी रजिस्ट्री प्रभावित हो रही हैं।इसे लेकर जिला पंजीयक अधिकारी सोलंकी द्वारा वरिष्ठ कार्यालय भोपाल पत्राचार भी किया है।

इनका कहना है

उप पंजीयक कार्यालय रायसेन में रजिस्ट्री प्रभावित जैसी कोई बात नहीं है ।आपके द्वारा मेरे संज्ञान में लाया गया है फिर भी मैं उसको दिखवाता हूं और जो त्रुटियां हो रही है उसमें सुधार किया जाएगा। अगर प्राइवेट बाबू की मदद ली जा रही है तो उसको भी मैं गंभीरता से देख कर एक्शन लूंगा ।-रजनीश सोलंकी जिला पंजीयन अधिकारी रायसेन

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!