*डी.एस.पी श्रीमती नम्रता सोंधिया ने सांदीपनि विद्यालय मुर्गहाई धनौरा के छात्र छात्राओं से किया संवाद*
*दैनिक प्राइम संदेश न्यूज़*
लोकेशन_धनौरा /सिवनी
संवाददाता – जिला ब्यूरो चीफ़ मोहित यादव सिवनी से
*9584667143*
*सिवनी !* आज 25 सितंबर को
सांदीपनि विद्यालय मुर्गहाई धनौरा में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित “सक्षम जीवन कौशल” कार्यक्रम के अंतर्गत आज एक विशेष संवाद,सक्षम संवाद भविष्य की और सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में डी.एस. पी.अनुविभागीय पुलिस अधिकारी ,घंसौर/धनौरा,श्रीमती नम्रता सोंधिया उपस्थित रही।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं अभिवादन व्यक्त कर डी एस पी श्रीमती नम्रता सोंधिया का अभिनंदन किया। तत्पश्चात छात्र छात्राओं ने अपने भविष्य, करियर और पुलिस सेवा से जुड़े कई प्रश्न पूछे डी .एस.पी. महोदया ने बच्चों के सवालों का उत्तर सरल एवं प्रेरणादायी ढंग से दिया और अपने जीवन के अनुभव साझा किए।
इस कार्यक्रम में सक्षम जिला कार्यक्रम प्रबंधक गौतम कुमार,शाला प्राचार्य संतोष अर्जुनवर,सक्षम ब्लॉक नोडल अधिकारी विजय उपाध्याय सक्षम ब्लॉक प्रबंधक नेत्रपाल कटरे,एम. आर.सी. अर्चना सिंह पाण्डेय एवं सांदीपनि विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।