Breaking News in Primes

नगर के सभी व्यापारियों को एक सूत्र में बांधेगी किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ : ओम सोनी

0 71

“नगर के सभी व्यापारियों को एक सूत्र में बांधेगी किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ : ओम सोनी”

किरंदुल: 15 सितंबर को होने वाले किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ का चुनाव सुर्खियों में है। इस संघ ने वर्षों से पूर्व व्यापारी संघ द्वारा तिरस्कृत नगर के विभिन्न क्षेत्र के व्यापारियों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया और इस प्रयास में कामयाबी हासिल करते हुए सदस्यता अभियान चलाकर 400 सदस्य को अपने संघ में जोड़ा। इतने कम समय में संघ द्वारा इतनी सदस्यता बनाना यह दर्शाता है कि नगर के व्यापारी पूर्व व्यापारी संघ के कार्य शैली से काफी नाराज थे। किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ का चुनाव 15 सितंबर को होना तय है। इस चुनाव के संबंध में जानकारी देने के लिये किरंदुल व्यापारी संघ द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी ओम सोनी ने कहा कि पूर्व व्यापारी संघ के सभी व्यापारी भाई हमारे ही साथी है। और हमें उनसे कोई बैर नहीं है। उन्होंने कई वर्षों से इस संघ का संचालन बखूबी किया।

परंतु कुछ वर्षों से संघ की निष्क्रियता से व्यापारी नाराज थे और मतदान के माध्यम से नेतृत्व चाहते थे। इस असंतोष से व्यापारी बिखरने लगे थे । हमने उन्हें एक सूत्र में जोड़ने के लिए प्रयास किया। हम नही चाहते कि व्यापारी दो भागों में बटे। पूर्व संघ से अनुरोध है वह हमारे साथ मिलकर इस चुनाव का हिस्सा बने ताकि हमारी एकता बनी रहे। पूर्व व्यापारी संघ ने 2 वर्ष पूर्व संघ का रजिस्ट्रेशन करवाया था परंतु किसी कारण वश उन्होंने ना सदस्यता अभियान चलाया न ही एक भी बैठक इन दो वर्षों में किया। इसी असंतोष के कारण ही नगर के सभी व्यापारियों ने चुनाव के माध्यम से नए पदाधिकारी का चयन करना स्वीकार किया। इसलिए हम पूर्व व्यापारी संघ के पदाधिकारी से अनुरोध करते हैं कि अब भी समय है आप अपने संघ के बायोलॉजी एवं पूर्व की क्रियाकलापों की लेखा जोखा सभी व्यापारियों के समक्ष सुपुर्द कर 15 तारीख को होने वाले चुनाव में कंधे से कंधा मिलाकर हिस्सा ले। आपके रजिस्टर्ड संस्था के नाम पर ही यह चुनाव लड़ा जाएगा हार जीत नगर के व्यापारियों पर छोड़ देते हैं। जो जीतेगा सभी व्यापारियों को सर्वमान्य होगा नगर में व्यापारियों को एकता को बनाए रखने के लिए हम बार-बार प्रयास करते हैं। आप भी एक कदम आगे बढ़कर साथ मिलकर चलने का प्रयास करें। और नगर के व्यापारियों को एक सशक्त व पारदर्शी नेतृत्व प्रदान करे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!