News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रहे प्रथम स्किलिंग प्रोग्राम के अंतर्गत ब्लॉक न्युवादा में दो दिवसीय क्रिएटिविटी क्लब कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के 50 गांवों के 50 स्वयंसेवकों ने भाग लिया और विभिन्न रचनात्मक कौशलों की बारीकियां सीखीं।
प्रथम विज्ञान टीम के आलोक सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवा अपने-अपने समुदायों में बच्चों के लिए क्रिएटिविटी क्लब गतिविधियां संचालित करेंगे। इससे बच्चों को रचनात्मक और आनंददायी शिक्षा का अवसर मिलेगा।
सीसी कोऑर्डिनेटर संदीप केसरवानी ने कहा कि इस प्रशिक्षण से युवाओं में कोलैबोरेशन, कम्युनिकेशन, क्रिएटिविटी और प्रॉब्लम सॉल्विंग जैसे महत्वपूर्ण कौशल विकसित हो रहे हैं, जो उन्हें सामाजिक परिवर्तन के लिए तैयार कर रहे हैं।