Breaking News in Primes

हर-घर तिरंगा अभियान में नगरपालिका द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई

0 40

*हर-घर तिरंगा अभियान में नगरपालिका द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई*

*ब्लॉक रिपोर्टर ओम सोनी*

हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान में नगरपालिका भवानीमण्डी के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया बैंड बाजे एवं डीजे की धुन पर राष्ट्र गीतों की धुन पर नगरपालिका से शुरू हुई तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य चौराहों और मार्गो से गुजरती हुई पुनः नगरपालिका परिसर पर पहुंचकर इस भव्य तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में विद्यालय की छात्राऐं, शिक्षकगण, नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप जैन, पार्षद सुगना गुर्जर, अमित पाटनी, राजकुमार गुप्ता, महेन्द्र सिंह परिहार, राकेश पारेता, मुकेश माली, गिरीश ओझा, ऋषभ श्रृंगी, मिथुन वाडिया, नगरपालिका क्षेत्र की समस्त आंगनवाड़ी सुपरवाईजर,कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, नगरपालिका अधिकारी देवमित्र कानूनगो, संजय पोरवाल, आरिफ खान, राहुल संगत, राजेश तिवारी, गोपाललाल शर्मा, राजेंद्र लोधा, मंजू नालिया, अभिलव गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, नगर पालिका सफाई जमादार, एवं सफाई कर्मचारी आदि शामिल रहे।

*फोटो :~ तिरंगा यात्रा में*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!