घर घर तिरंगा अभियान में
तिरंगा यात्रा को लेकर गरोठ भाजपा कार्यालय पर बैठक हुई
भव्य तिरंगा यात्रा निकाले जाने की बनी रूपरेखा
ब्लॉक रिपोर्टर ओम सोनी
देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान घर घर तिरंगा को लेकर भारतीय जनता पार्टी गरोठ मंडल की तिरंगा यात्रा निकाले जाने तथा घर घर तिरंगा को लेकर बैठक आयोजित हुई जिसका गरोठ मंडल प्रभारी अजय तिवारी, मंडल अध्यक्ष गोकुल सिह चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया, पिछडा मोर्चा जिला अध्यक्ष रणजीत सिह चौहान, पिछडा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिनेश पाटीदार, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेश चौधरी, नगर परिषद उपाध्यक्ष महेश मालवीय व्दारा पंडित दीन दयाल जी उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।
बैठक में रंजीत सिह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा की तिरंगा यात्रा भव्य निकालना है जिसमे अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा मे शामिल हो प्रत्येक बूथ पर बैठक आयोजित करे, डोर टु डोर संपर्क कर उनसे तिरंगा यात्रा मे आने का आग्रह करे।
नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया ने कहा की मातृ शक्ति तिरंगा यात्रा मे अधिक से अधिक पधारे जिसको लेकर अनोख पाटीदार, सरिता सेठीया, मीना पंजाबी से आग्रह किया की सभी समाज के अध्यक्ष से महिला मोर्चा संपर्क कर यात्रा मे सम्मिलित होने का आग्रह करे साथ ही तिरंगा यात्रा मे युवाओं की उपस्थिति अधिक हो तथा सभी अपने घर पर तिरंगा लगाये और अपने बच्चो को साथ रखकर सेल्फी लेकर फोटो संगठन ऐप पर डाले सभी शहीद स्मारक पर दिये जलाये और पूर्व सैनिको का घर जाकर सम्मान करे 14 अगस्त को निकलने वाली यात्रा की तैयारी मे हर युवा जुट जाये। बैठक मे मंडल पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठ पदाधिकारी, महिला मोर्चा, पार्षदगण, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो :~ बैठक में उद्बोधन देते पदाधिकारी