Breaking News in Primes

अतिक्रमण हटानें एवं नवीन पाईप लाईन डालनें को लेकर पूर्व नपा चेयरमेन नें उपखण्ड़ अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

0 28

अतिक्रमण हटानें एवं नवीन पाईप लाईन डालनें को लेकर पूर्व नपा चेयरमेन नें उपखण्ड़ अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

संवादाता ओम सोनी

भवानीमण्डी में सरकारी कुऐं से लेकर माण्ड़वी रोड़ शमशान तक अतिक्रमण मुक्त सड़क निर्माण को लेकर मंगलवार को भवानीमण्ड़ी नगरपालिका के पूर्व चेयरमेन रामलाल गुर्जर के द्वारा वार्ड पार्षद पूर्व पार्षद जनप्रतिनिधी तथा वार्डवासियों के साथ उपखण्ड़ कार्यालय भवानी मण्ड़ी पहुॅचकर उपखण्ड़ अधिकारी सुश्री श्रद्वा गोमे को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की गई कि वर्तमान में सरकारी कुऐ से लेकर आगे मण्ड़वी रोड़ पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के द्वारा सी सर रोड़ का निर्माण कार्य जारी है इस मार्ग के रोड़ के दोनों नालें होने से उन पर ज्यादातर अतिक्रमण हो रहा है जिसको लेकर ठेकेदार को अपना निर्माण कार्य पूर्ण करनें में परेशानी आ रही है साथ ही इसी रोड़ पर पूर्व में डाली गई पैयजल की पाईप लाईन पुरानी होकर रहवासियों के नलों में पानी का फोर्स भी नही आ रहा है अतः रोड़ निर्माण के चलते उसे भी बदलवाया जावें जिससे रहवासियों को आ रहे पैयजल संकट का समाधान हो सकेसाथ ही दोनों और पैवर ब्लॉक भी लगवा दिये जावें जिससे कि आगे यातायात की समस्या ना आनें पावें।

विगत दिवस वार्डवासियों एवं रहवासियों के द्वारा अतिक्रमण को ना हटाये जानें को लेकर अपना ज्ञापन उपखण्ड़ अधिकारी को सौंपा गया था जिसको लेकर उपखण्ड़ अधिकारी सुश्री श्रद्वा गोमें के द्वारा संबंधित विभाग को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करनें के निर्देश देने के बाद उचित कार्यवाही कें लिये आश्वासन दिया गया है। इस अवसर पर पूर्व नपा अध्यक्ष पिंकी गुर्जर, भूतपूर्व नपा अध्यक्ष रामलाल गुर्जर, पार्षद सुगना गुर्जर, वरुण मीणा, पूर्व पार्षद वीण मेहरा आदि उपस्थित रहे।

फोटो उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!