Breaking News in Primes

जनपद स्तरीय किसान मेला कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर, में किया गया आयोजन

0 9

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का शुभारम्भ मा0 जिला पंचायत अध्यक्षा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारम्भ किया गया। जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी एवं सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजनान्तर्गत “किसान मेला” कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर, मंझनपुर में आहूत किया गया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों सहित जिला अध्यक्ष भाजपा मा0 धर्मराज मौर्य जी,मुख्य विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, सहायक अभियन्ता, लघु सिंचाई, जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक, समन्वयक, कृषि विज्ञान केन्द्र, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, परियोजना समन्वयक यूपीडास्प, अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई, नलकूप एवं नहर एवं जनपद के कृषकगण उपस्थित रहे। वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं उप कृषि निदेशक, कौशाम्बी द्वारा मंचासीन जन प्रतिनिधियों के स्वागत में बुके प्रदान करते हुए कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। जनपद के कृषकों को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, श्री अजय द्वारा धान रोपाई, रोपाई के समय खेतों की तैयारी एवं मिलेट जैसे सावॉ, कोदो, बाजरा, रागी एवं तिल व दलहन फसलों के बुवाई विधि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। धान की रोपाई के उपरान्त खरपतवारनाशी के रूप में नर्मदा गोल्ड का प्रयोग 30-35 दिन में 50 मिली0 प्रति बीघा प्रयोग किया जाना चाहिए। उपरोक्त कार्यक्रम के माध्यम से कृषक श्री अचल सिंह व श्री राघवेन्द्र सिंह को बाजरा व श्री नितिन सिंह को कोदो, श्री अमर सिंह को ज्वार मिनीकिट का पैकेट मा0 अध्यक्षा महोदया के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया। भारतीय जनता पार्टी के मा0 जिला अध्यक्ष महोदय द्वारा आगन्तुक कृषकों को सम्बोधित किया गया एवं सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिया गया कि जनपद के समस्त विकासखण्डों के बीज गोदामों में दलहन, धान एवं तिलहन के बीज समय से उपलब्ध करा दिया जाये तथा विकासखण्ड स्तरीय व जिला स्तरीय मेले व गोष्ठियों में कृषकों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाये। आगन्तुक कृषकों को जैविक व तकनीकी खेती करने के लिए प्रेरित किया जिससे कृषकों द्वारा अधिक उत्पादन करके आर्थिक दशा में सुधार किया जा सके। कृषकों को समय से खाद, उर्वरक, सिंचाई, बीज व अन्य अनुदान समय से व पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराये जाने के लिए भाजपा सरकार हर सम्भव प्रयत्न कर रही है। मा0 अध्यक्ष महोदय द्वारा अपने सम्बोधन में बताया गया कि आज सरकार मिलेट उत्पादन को बढ़ावा दे रही है भारत में उत्पादित मोटे अनाज की मॉग दुनिया के अन्य देशों में बहुत अधिक है इसके उत्पादन करने से निश्चित रूप से किसानों की आय में बृद्धि होगी। उक्त कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री विनोद राम त्रिपाठी द्वारा आगन्तुक कृषकों का धन्यवाद करते हुए किसानों से अनुरोध किया गया कि सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक बने जैविक खेती, तकनीकी खेती का समय है अपनी फसलों की कीमत संवर्द्धन करें, रसायनिक उर्वरकों के स्थान पर जैविक उर्वरक के प्रयोग को बढ़ायें जिससे खेती की लागत कम हो व उत्पादन अधिक हो।

उप कृषि निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि कृषि स्नातकों को एग्रीजंक्शन केन्द्र खोले जाने हेतु 07 लक्ष्य प्राप्त हुए हैं जिसके अन्तर्गत कृषि स्नातकों को योजना से लाभान्वित कर खाद, बीज एवं कीटनाशक की दुकान खुलवाकर रोजगार मुहैया कराया जाता है। इसके लिए कृषि विभाग में ऑनलाइन आवेदन 12 जुलाई, 2025 तक जनपद के कृषि स्नातक बेरोजगार युवक कर सकते हैं। प्रारम्भ कृषि यन्त्रों की याजनान्तर्गत 353 विभिन्न प्रकार के यन्त्रों का लक्ष्य प्राप्त जिसके लिए ऑनलाइन टोकन/आवेदन की बुकिंग 12 जुलाई, 2025 तक कृषकगण कर सकते है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय पशुधन योजना के अन्तर्गत पशुओं का बीमा एक से तीन वर्ष तक कृषकगण करा सकते हैं इसमें प्रीमियम 15 प्रतिशत कृषकों को एवं 85 प्रतिशत सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है इसी प्रकार से मिनी नन्दनी योजनान्तर्गत 10 देशी गाय को पालने पर किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा।

अन्त में कृषि विज्ञान केन्द्र कौशाम्बी के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री अजय सिंह द्वारा आगन्तुक अतिथियों, कृषकों व अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!