Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने जनपद के सभी स्नान घाटों पर पक्के घाट, टॉयलेट एवं चेंजिंग रूम आदि सुविधाओं को विकसित किए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

0 27

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी ने आज उदयन सभागार में जिला स्वच्छता समिति, जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति एवं गंगा एक्शन प्लान की बैठक की।

बैठक में  जिलाधिकारी ने कुबरी घाट में गंगा में मिल रहे नालों की टैगिंग के लिए बायो रिमेडियेशन के माध्यम से शोधन कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए अधिशासी अधिकारी दारानगर-कड़ाधाम को कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने श्रावण मास के दृष्टिगत अधिशासी अधिकारी दारानगर को गंगा घाटों की सफाई के साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा सफाई कार्य का रोस्टर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के दृष्टिगत आमजन को भी जागरूक करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को सीएम फेलो के माध्यम से जनपद के सभी 14 स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की सुगमता के दृष्टिगत पक्के घाट, टॉयलेट एवं चेंजिंग रूम आदि सुविधाओं को विकसित किए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि शासन को प्रस्ताव प्रेषित की जा सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री विनोद राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी श्री सुखराज बंधु एवं प्रभागीय वनाधिकारी श्री आर0एस0 यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!