Breaking News in Primes

बरका पंचायत मे विधिक साक्षरता शिविर व वृक्षारोपण कार्य संपन्न। 

0 44

बरका पंचायत मे विधिक साक्षरता शिविर व वृक्षारोपण कार्य संपन्न।

 

 

“पर्यावरण हमारे जीवन का एक आमूल अंग है इसको बचना भी हम सबका कर्तव्य है”

( न्यायधीश हर्षवर्धन राठौर )

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

सिंगरौली/सरई- नालसा की कार्ययोजना अनुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिंगरौली हितेन्द्र सिंह सिशोदिया के निर्देश में व सचिव मनोरम तिवारी के मार्गदर्शन में एवं तहसील सरई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हर्षवर्धन राठौर के नेतृत्व व उपस्थिति में पैरालीगल वालंटियर शिवप्रसाद साहू द्वारा दिनांक 29 जून दिन रविवार को ग्राम पंचायत बरका में विधिक साक्षरता शिविर कर वृक्षारोपण कराया गया।में मुख्य अतिथि बतौर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सरई मंचासीन रहे। वहीं मुख्य अतिथि बतौर मंचासीन न्यायाधीश हर्षवर्धन राठौर ने उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए निःशुल्क विधिक सेवा, साइबर अपराध सहित अन्य कानूनीजानकारी दी। आगे उन्होंने कहा कि शिक्षा बहुत जरूरी है सभी माताऐं बहने अपने-अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार जरूर दें,बच्चों के ऊपर नजर बनाए रखें,बच्चा कहीं गलत रास्ते में तो नहीं जा रहा,कहीं अपराध में तो लिप्त नहीं हो रहा है इसके लिए विशेष पहल करना जरूरी है।उन्होंने आगे कहा कि छोटे छोटे विवादों को बहुत बड़ा नहीं बनाना चाहिए क्योंकि उससे आपका और कोर्ट दोनों का समय बेकार जाता है। वहीं उन्होंने पाक्सो एक्ट अधिनियम 2012 की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए अपराध नहीं करने और अपराध से दूर रहने की नसीहत दी।

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि

पर्यावरण संरक्षण हम सबक दायित्व ही नही जिम्मेदारी भी है.पर्यावरण हमारे जीवन के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है जीतना हमारे लिए पानी,जिस प्रकार पानी के वैगर हम नही जी सकते,ठीक उसी प्रकार हम पर्यावरण के बिना नही जी सकते।एक पेड मां के नाम पौधारोपण हर व्यक्ति करे।

कार्यक्रम का सफल संचालन पीएलवी शिवप्रसाद साहू द्वारा किया गया इस दौरान चौकी प्रभारी निपेन्द्र सिंह,हल्का पटवारी रामखेलवन सिंह,महुली सरपंच प्रतिनिध,अधिवक्ता जागेश्वर सिंह,नेहा सिंह तथा नायब नाजिर सरई कर्मचारी गण सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!