डॉ नागवंशी को मिला राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार
जुन्नारदेव —–
शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापक, राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई की अधिकारी डॉ रश्मि नागवंशी को राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई में किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। डॉ नागवंशी द्वारा लगभग दो दशक से भी अधिक समय से राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई में अधिकारी के रूप में कार्य किया जा रहा है, उनके कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में महाविद्यालय की छात्राओं ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया है। पूर्व में भी रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा जिला स्तरीय श्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी का सम्मान इन्हें प्रदान किया जा चुका है। वर्तमान में इनके उत्कृष्ट कार्यो के चलते इन्हें राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उनकी इस सफलता पर अतिरिक्त संचालक डॉ पीआर चंदेलकर, राष्ट्रीय सेवा योजना रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर शोभाराम मेहरा, पूर्व जिला संगठक एवं पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ वायके शर्मा, जिला संगठक डॉ रविंद्र नाफड़े, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एके टांडेकर, डॉ संगीता वाशिंगटन, प्रो आरडी वाडिवा, प्रो आरके चंदेल, डॉ एसके शेण्डे सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ, जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिकों एवं शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।