Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने समाधान दिवस मंझनपुर में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

0 13

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी:  समाधान दिवस में सहायक निबन्धक सहकारिता के अनुपस्थित पाये जाने पर कठोर चेतावनी एवं अधिशासी अभियंता नलकूप के आज एवं पूर्व के समाधान दिवसों में अनुपस्थित पाये जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के दियें निर्देश

जनपद कौशाम्बी के सभी तहसीलों में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार ने तहसील मंझनपुर में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में सहायक निबन्धक सहकारिता के अनुपस्थित पाये जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इनको कठोर चेतावनी जारी करने के निर्देश दियें। इसी प्रकार अधिशासी अभियंता, नलकूप आज के समाधान दिवस एवं पूर्व के समाधान दिवसों में अनुपस्थित पाये जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दियें।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण/समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 51 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 05 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

समाधान दिवस में शिकायतकर्ता श्री अयोध्या प्रसाद निवासी ग्राम-मोहिउद्दीनपुर द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि प्रार्थी को आवंटित पट्टे की भूमि पर गॉव के ही कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं एसएचओ को जॉच कराकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें। इसी प्रकार हर्ष कुमार केसरवानी निवासी ग्राम-कटरा रक्सवरा द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया व्यापार में लोन का पैसा दिलाने के लिए मुकेश कुमार पुत्र राम बहादुर करारी द्वारा 50 हजार की धनराशि लेकर धोखाधड़ी की गई है, जिस पर जिलाधिकारी ने एसएचओ को जॉच कराकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें।

तहसील सिराथू में कुल 56 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 06 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा तहसील चायल में कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 01 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संजय कुमार एवं उप जिलाधिकारी श्री अजेन्द्र, जिला विकास अधिकारी श्री सुखराज बन्धु सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!