पूरनपुर में ईद उल अजहा का त्योहार परम्परागत तरीके से मनाया गया,मस्जिदों में मुल्क और अमन तरक्की की दुआएं की गई
पूरनपुर। ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में इमाम हाजी हाफिज सलीम खान ने नमाज पढ़ाई। इसके बाद मुल्क की सलामती के लिए दुआ की गई। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। नगर की इरफानिया फैजुल उलूम मे कारी इरशाद अहमद,मस्जिद गरीब नवाज में हाफिज नाजिम रजा नूरी,मदरसा, मस्जिद गुलजारे फरीद में हाफिज कमर महबूब, मस्जिद गुलिस्ताने रजा में हाफिज अशफाक ताबिश, शाहजी मस्जिद में हाफिज हसीब, साबरी मस्जिद में हाजी हाफिज जाकिर खान नूरी, मस्जिद सिद्दिक-ए-अकबर में मौलाना जावेद खान बरकाती ने नमाज अदा कराई। मस्जिदों में मुल्क और अमन तरक्की की दुआएं की गईं। मौलाना दानिश रज़ा ने ईद-उल-अजहा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ईद-उल-अजहा हमें खुदा की राह में कुर्बानी का पैगाम देती है।मैदाने अराफात में हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम ने आज ही के दिन अपने बेटे हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम को खुदा की राह में कुर्बान करने की तैयारी की थी। वह उनका इम्तिहान था। इसलिए आज के दिन कुर्बानी करने का हुक्म है।मौलाना अली जान ने कुर्बानी से महीना शुरू होता है और कुर्बानी पर ख़तम होता है उन्होंने मुल्क और कौम की सलामती की दुआ फरमाई। ईदगाह पर नगरपालिका और व्यापारी नेताओं की तरफ से कैंप भी लगाया गया जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा नगर के प्रमुख लोगों ने पहुंचकर ईद की एक दुसरे को गले मिलकर बधाई दी। यहां प्रमुख रुप से उपजिलाधिकारी अजीत सिंह चौहान,सीओ प्रतीक दहिया,कोतवाल सतेन्द्र सिंह, नगरपालिका लेखाकार अमित मिश्रा, पूर्व चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना, बिजयपाल विक्की, मो शारिक, सभासद मो हनीफ मोहम्मद सदाब खान,सपा छात्र नेता नोमान अली बारसी, तौफीक अहमद कादरी,चांद रजा खां, नाबेद अजहरी, ,ओमकार गुप्ता, आकिल खां अजीजी, शकील, व्यापारी नेता हाजी लाडले, सिकंदर साबरी आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे। सुरक्षा के लिहाज से सभी स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।