सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने खालवा ब्लाक में ली समीक्षा बैठक
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री विवेक पाण्डेय द्वारा खालवा ब्लाक में जनजातीय कार्य विभाग के सभी संकुल प्राचार्य, बी.आर .सी.बी.ए.सी.की समीक्षा बैठक ली गई,जिसमे जाति प्रमाण पत्र, प्रोफाइल पंजीयन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का कार्य मई माह पूर्ण करने के निर्देश दिए गए । बैठक में सहायक संचालक श्री नीरज पाराशर, क्षेत्र संयोजक श्री प्रमोद काशीकर उपस्थित थे।