Breaking News in Primes

जनजाति समाज का गौरव डॉक्टर रवि जमरे*

0 246

*धुलकोट। बुरहानपुर*

 

*संवाददाता दिलीप बामनिया*

 

*जनजाति समाज का गौरव डॉक्टर रवि जमरे*

धूलकोट तहसील के छोटे से ग्राम धौंड के आदिवासी परिवार में जन्मे डॉक्टर रवि जमरे हाल ही में अपनी एमबीबीएस डॉक्टर की उपाधि प्राप्त कर अपने ग्रह ग्राम में पहुंचे।

जहां पर ग्रामवासी एवं क्षेत्र वासियों ने रैली निकाल कर डॉ रवि को कंधे पर बिठाकर स्वागत किया। सभी ग्रामवासी प्रथम प्रवास पर बेहद खुश दिखाई दिए बच्चों बडो एवं परिवार जनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी।

इस अवसर पर भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष संतोष महाजन द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर धूलकोट की ओर से भेंट कर प्रशस्ति पत्र दिया गया साथ ही, सुनीता कनाडे मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष द्वारा डॉक्टर साहब के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ आशीर्वाद प्रदान किया।

इन गौरवशाली पलों को याद करते हुए डॉक्टर रवि ने युवा पीढ़ी को संदेश दिया कि नई पीढ़ी मोबाइल टीवी एवं धूम्रपान से बचें और अपने समय का सदुपयोग करते हुए पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होगी।

ज्ञात हो कि डॉ रवि जमरे की प्राथमिक शिक्षा से लेकर हाई स्कूल तक की पढ़ाई ग्रामीण क्षेत्र धूलकोट में ही हुई है आगे की पढ़ाई बुरहानपुर में करते हुए सफलतापूर्वक नीट क्लियर किया और समय अवधि में एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है ।

जनजाति क्षेत्र के आदिवासी परिवार में जन्मे प्रथम डॉक्टर को क्षेत्र वासियों , एकल विद्यालय परिवार सरस्वती शिशु मंदिर एवं भारतीय किसान संघ,मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं हम सभी डॉक्टर साहब के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हैं।

 

*धुलकोट। से संवाददाता दिलीप बामनिया कि रिपोर्ट*

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!