Breaking News in Primes

4 सब्जियां जिनकी वजह से हो सकती है कब्ज, अवॉइड करने में है भलाई!

0 88

4 सब्जियां जिनकी वजह से हो सकती है कब्ज, अवॉइड करने में है भलाई!

कब्ज की समस्या इन दिनों काफी कॉमन हो गई, ज्यादातर लोगों को ये दिक्कत खाने पीने की गलत आदतों के कारण होती हैं। ऐसे में यहां हम 5 ऐसी सब्जियों के बारे में बता रहे हैं जिनकी

इन दिनों कब्ज एक कॉमन समस्या बन गई है। जिसकी चपेट में बच्चे और बड़े आ रहे हैं। अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए तो कई दूसरी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। गलत खानपान के कारण ये समस्या किसी को भी हो सकती है। खासकर डायट में फाइबर की कमी होने पर ऐसा हो सकता है। कब्ज को पहचानने के मुख्य लक्षण हैं हफ्ते में तीन बार से कम मल त्याग, कठोर मल, मल त्यागने में मुश्किल, पेट में दर्द या ऐंठन शामिल है। ये दिक्कत कुछ सब्जियों की वजह से भी बढ़ सकती हैं। यहां हम 4 ऐसी सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी वजह से कब्ज की समस्या हो सकती है। ऐसे में इन्हें अवॉइड करना बेहतर है। जानिए, उन सब्जियों के नाम

1) भिंडी

भिंडी एक ऐसी सब्जी है जिसे ज्यादातर बच्चे और बड़े खाना पसंद करते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और इसकी बनावट चिपचिपी और लसदार होती है। कुछ लोगों के लिए यह फाइबर का एक अच्छा स्रोत साबित हो सकती है, लेकिन दूसरों को इसे पचाने में मुश्किल हो सकती है, जिससे कब्ज की समस्या हो सकती है

 

।2) क्रूसिफेरस सब्जियां

ब्रोकोली, फूलगोभी और ब्रसेल्स स्प्राउट्स कुछ व्यक्तियों में गैस और सूजन का कारण बन सकते हैं, जिससे कब्ज के लक्षण और भी खराब हो सकते हैं।

 

3) गाजर

गाजर को आम तौर पर फाइबर का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। हालांकि, कच्चा या ज्यादा मात्रा में अगर इसे खाया जाता है, तो इसे पचाना मुश्किल हो सकता है और इससे कब्ज हो सकती है।

 

4) सेलेरी

सेलेरी में अघुलनशील फाइबर होता है और इसकी रेशेदार बनावट कुछ लोगों में पाचन की समस्या का कारण बन सकती है। जिसकी वजह से कब्ज होने का चांस बढ़ जाता है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर कीसलाह लें।

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!