Breaking News in Primes

भृष्टाचारियों को अभयदान, करोड़ों के मामले फाइलों में दफन

भ्रष्टाचार के यह मामले भी आए सामने पर इन्हें भी दबा दिया

0 42

भृष्टाचारियों को अभयदान, करोड़ों के मामले फाइलों में दफन

भ्रष्टाचार के यह मामले भी आए सामने पर इन्हें भी दबा दिया

 

प्राईम संदेश/रायसेन

बीईओ कार्यालय सिलवानी में डेढ़ करोड़ रुपये का भारी भ्र्ष्टाचार हुआ।पुलिस सहित डीईओ आफिस रायसेन द्वारा एक दो कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले को दबा दिया गया है।बाड़ी के एक अधिकारी दोषी पाए जाने के बाद उससे रिकबरी नहीं की गई।उनको वहां से हटाया भी नहीं गया।

केस-02

नपा बेगमगंज में संबल योजना में 2.04 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार में पुलिस ने नवंबर में एफआईआर तो दर्ज कर ली। लेकिन एक भी आरोपी अब तक पकड़ा नहीं गया। 152 उन लोगों के नाम भी सामने नहीं आ पा रहे हैं, जिनके खातों में गलत तरीके से जमा करवाकर यह राशि हड़प ली गई।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सिलवानी में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की राशि को परिजनों और रिश्तेदारों के खातों में जमा कर हड़प लेने के मामले में एफआईआर तो दर्ज लेकिन मुय आरोपी अब तक पकड़ा नहीं जा सका है।

भ्रष्टाचारियों को जिले में खूब अभयदान दिए जा रहे हैं। कानूनी और कागजी प्रक्रिया में उलझाकर भ्रष्टाचारियों को न केवल अभयदान दिया जा रहा है ।बल्कि समान कार्य की जिम्मेदारियां भी दी जा रही हैं। कुछ जगह तो विभागीय जांच के बावजूद वित्तीय प्रभार दिए गए हैं।

सीएमएचओ कार्यालय रायसेन में भी करोड़ो रूपये का वित्तीय घोटाला हुआ।आउटसोर्स कर्मचारियों और रिटायर्ड कर्मचारियों ने जिम्मेदार अधिकारियों की शह पर पेंशनरों की राशि रिश्तेदारों और परिजनों के खातों में जमा करवा दी थी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!