Breaking News in Primes

फतेहपुर: अखरी तिहरे हत्याकांड में शामिल अभियुक्तों और पुलिस टीम के बीच हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली

0 45

News By- नितिन केसरवानी

मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों अभियुक्तों को लगी गोली

फतेहपुर:  खागा कोतवाली क्षेत्र में तिहरा हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है।

जिले में प्रेमनगर-बुधवन मार्ग पर पुलिस ने तिहरे हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। ये मुठभेड़ बदलुवापुर मोड़ पर बरकतपुर के पास हुई है, जिसमें दोनों के पैरों में गोली लगी है। उनके कब्जे से दो अदद तमंचा, तीन खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक ब्लैक स्कॉर्पियो कार, दो  मोबाइल व 1700 रुपये नगद बरामद  किए हैं।

हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव में चुनावी रंजिश में प्रधान रामदुलारी के पुत्रों विनोद सिंह उर्फ पप्पू, अनूप सिंह उर्फ पिंकू और पौत्र अभय प्रताप की मंगलवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में फरार आरोपियों की तलाश में जुटी इंटेलिजेंस विंग टीम, थाना खागा पुलिस टीम व थाना औंग पुलिस की संयुक्त टीम बरकतपुर के पास  चेकिंग कर रही थी।

आरोपियों के पैर में लगी गोली
एक ब्लैक स्कॉर्पियो कार प्रेमनगर से बुधवन की तरफ से आ रही थी।  पुलिस टीम ने कार रोकने का इशारा किया, तो वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस के घेराबंदी करने पर फायर करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह का पुत्र पीयूष सिंह के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी सज्जन सिंह के बायें पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दोनों  को पुलिस हिरासत में लेकर सीएचसी पहुंचाया गया।

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!