Breaking News in Primes

इस संकट की घड़ी में मैं सदैव आपके साथ हु! आपके परिवारों को पुनःस्थापित करने हेतु मैं संकल्पित हूं!

0 343

*धुलकोट। बुरहानपुर*

 

*संवाददाता दिलीप बामनिया*

 

*इस संकट की घड़ी में मैं सदैव आपके साथ हु! आपके परिवारों को पुनःस्थापित करने हेतु मैं संकल्पित हूं!*

 

आज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धुलकोट मंडल के ग्राम उतांबी ( बड़ोले फाल्या ) में विगत दिनों हुई आगजनी में छः कच्चे मकान सहित दस बकरियां जलने के उपरांत प्रशासकीय अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच कर निरक्षण किया..!

 

इस दौरान सभी परिवारों को गेहूं, अनाज, घरेलू आवश्यक सामग्री, वस्त्र इत्यादि की त्वरित व्यवस्था कर उनके रहने हेतु भवन की व्यवस्था सुनिश्चित की..!

 

आगजनी में क्षतिग्रस्त मकान मालिकों में कुछ लोगों के प्रधानमंत्री आवास भी स्वीकृत हैं! साथ ही Collector Burhanpur से भी दूरभाष माध्यम पर चर्चा कर यथाशीघ्र उचित मुआवजे हेतु अनुरोध किया!

 

इस मौके पर प्रशासकीय अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारीगण सहित कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहीं!

 

*धुलकोट से संवाददाता दिलीप बामनिया कि रिपोर्ट*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!