Breaking News in Primes

बैंक कर्मियों ने इंकलाबी प्रदर्शन कर सभा का आयोजन किया

0 36

बैंक-कर्मियों-ने-इंकलाबी-प्रदर्शन-कर-सभा-का-आयोजन-किया

विवेक झा, भोपाल। बैंकों में पर्याप्त भर्ती, पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह का कार्यान्वयन, पेंशन अपडेशन, लंबित मुद्दों का समाधान, नौकरियों की आउटसोर्सिंग बंद करना, यूएफबीयू की अन्य मांगों का समाधान आदि को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस द्वारा 24 और 25 मार्च को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। इसी तारतम्य में फोरम की स्थानीय भोपाल इकाई के आह्वान पर राजधानी भोपाल के सैकड़ों बैंक कर्मचारी और अधिकारी शुक्रवार शाम 5:15 बजे अरेरा हिल्स भोपाल स्थित यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के जोनल ऑफिस के सामने एकत्रित हुए। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी कर इंकलाबी प्रदर्शन एवं सभा का आयोजन किया। प्रदर्शन एवं सभा में महिला एवं युवा बैंक कर्मियों की उल्लेखनीय उपस्थिति के साथ-साथ सैंकड़ों बैंक कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित थे। सभा को फोरम मैं शामिल बैंक यूनियंस के पदाधिकारियों वीके शर्मा, दिनेश झा, प्रवीण मेघानी, दीपक रत्न शर्मा, दीपक नायर, देवेंद्र खरे, भगवान स्वरूप कुशवाहा, वीएस नेगी, सुनील सिंह, संदीप चौबे, गुणशेखरन, विभु जोशी आदि ने संबोधित किया।

इन मुददों का जल्द हो समाधान

वक्ताओं ने केंद्र सरकार और भारतीय बैंक संघ से मांग की है कि पांच दिवसीय बैंक सप्ताह के मुद्दे पर हुई सहमति का अविलंब क्रियान्वयन किया जावे, नियमित कार्यों की आउटसोर्सिंग बंद की जावे और बैंकों में लाखों रिक्त पदों को अविलंब भरा जाए, पेंशन अपडेशन तथा पेंशन योजना में सुधार होना हो तथा डीए से जुड़ी परिभाषित लाभ पेंशन में शामिल होने का विकल्प प्रदान किया जाए, दुर्व्यवहार और हमलों के खिलाफ बैंक कर्मियों को सुरक्षा प्रदान की जावे तथा दोषियों के ऊपर कठोर कार्यवाही की जावे, बैंकों में कामगार और अधिकारी निदेशकों के पदों को शीघ्र भरा जाए,पीएलआई योजना में सुधार हो और बैंक कर्मचारी एवं अधिकारियों के बीच विभाजन और भेदभाव पैदा करने वाले डीएफएस के निर्देशों को वापस लिया जाए, आईबीए के पास लंबित अवशिष्ट मुद्दों का शीघ्र समाधान हो, सरकारी कर्मचारियों की योजना की तर्ज पर आयकर से छूट के साथ 25 लाख रुपए तक की सीमा बढ़ाने के लिए ग्रेच्युटी अधिनियम में संशोधन किया जाए, आईडीबीआई बैंक में कम से कम 51% इक्विटी पूंजी बनाए रखी जाए, बैंक कर्मचारी और अधिकारियों को रियायती शर्तों पर दिए जाने वाले स्टाफ वेलफेयर लाभों पर आयकर की वसूली न की जावे तथा बैंक प्रबंधन को इसका बोझ उठाने के निर्देश दिए जाएं, बैंकिंग उद्योग में अनुचित श्रम प्रथाओं को अविलंब रोका जाए, यूएफबीयू के मुद्दों का समाधान किया जाए।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस मध्य प्रदेश के कोऑर्डिनेटर वी के शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार और भारतीय बैंक संघ को आगाह किया कि मांगों के निराकरण न होने की स्थिति में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर देशभर की सभी बैंकों के 10 लाख से अधिक बैंक कर्मचारी और अधिकारियों द्वारा 24 एवं 25 मार्च 2025 को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल की जावेगी।

इन्‍होंने किया बैंक हड़ताल को  सफल बनाने का आह्वान

विभिन्न बैंकों के अधिकारी कर्मचारी नेताओं वीके शर्मा,  संजीव मिश्रा, प्रवीण मेघानी, सुबीन सिन्हा, दीपक रत्न शर्मा, दिनेश झा, जेपी झंवर, एमजी शिंदे,  नजीर कुरेशी, निर्भय सिंह ठाकुर, मनीष भार्गव, नितिन बिकानी, अंशुल तिवारी, शालिनी सिंह, स्नेहाली, अर्निका,  अम्बरीष नंदा,  आशुतोष तिवारी, गुलशन तलरेजा, लखन तिलवानी, संजय कुदेशिया, संतोष जैन, संदीप चौबे, वीएस नेगी, केके त्रिपाठी, टीएन विन्डैया, विभु जोशी, पुष्कर पांडेय, मनीष चतुर्वेदी, सनी श्रीवास्तव, गगन श्रीवास्तव, संतोष जैन,  सुनील सिंह, गुणशेखरण, जेपी दुबे, प्रभात खरे, अशोक पंचोली, सत्येंद्र चौरसिया, देवेंद्र खरे, विशाल धमेजा, दीपक नायर, उदय कुमार, सुखमीत कौर, सोनिया राय,राजीव उपाध्याय, महेंद्र गुप्ता, अमित गुप्ता, अजय धारीवाल,कैलाश माखीजानी, वैभव गुप्ता, महेश जिग्यासी, किशन खैराजानी, अमोल अचवाल, सतीश चौबे, देवेंद्र मीणा, अमिताभ चटर्जी, दर्शन भाई, आरके हीरा, श्याम रेनवाल वीरेंद्र कोठारी, अविनाश धमेजा, सुमित मिश्रा, गोपाल राठौर, शोभित वाडेल, अमित शर्मा, सिद्धार्थ सिंह, वासु जेठानी,  दिव्या खरे, राशि सक्सेना, शिवानी शर्मा, दिव्या त्रिवेदी, रेनू मलकानी, रिचा शर्मा, राजेश्वरी, दीपा आडवाणी, पुजिता यादव, नेहा जैन, नीतू धमेजा, मनीषा मंगरानी, रिचा सक्सैना, कमलेश बरमैया, जीत सिंह नागर, अभिषेक सिंह, विजयपाल, दिलीप मोटवानी, राजेश नील, सनी शर्मा, अवध वर्मा, प्रदीप कटारिया, भगवान स्वरूप कुशवाहा, रमेश सिंह, हरीश अग्रवाल, रितेश शर्मा, कृष्णा पांडे, संदीप दलवी,सुनील देसाई, संतोष मालवीय, राम चौरसिया, पुरुषोत्तम नाथानी, जगदीश चांदवानी, अनिल जैन, राज भारती, विवेक मालवीय, मनीष गुमानी, कुलदीप स्वर्णकार, एसपी मालवी, इकबाल बहादुर, रवि ठाकुर, मंगेश दवांदे, मनोज चतुर्वेदी, के बासुदेव सिंह, जीडी पराशर अनिल यादव, विजय चोपड़े, मनीष यादव, रवि वाधवानी, विनोद डिंगलानी, डीके सिंह, वीरेंद्र भरद्वाज, रितेश शर्मा, मुकेश प्रजापति, अविनाश चिन्चोरे, संजय धान, शैलेंद्र नरवरे, इमरत मुन्ना रायकवार, मोहन कल्याणे, सुदेश कल्याणे, कैलाश पतकी, योगेश मनुजा, आर के निगम, अनुपम त्रिवेदी, रामकुमार साहू, शाहिद खान, अमित प्रजापति, बी एल पुष्पद, विनय नेमा, आर एस हथिया, उमेश शाक्या आदि ने 24 और 25 मार्च 2025 की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को  सफल बनाने का आह्वान किया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!