Breaking News in Primes

भाजपा और कांग्रेस ने नामांकन दाखिल करने से पहले किया शक्ति प्रदर्शन

0 21

रिपोर्ट – मो. रागिब खान

 

स्थान – रामानुजगंज

भाजपा और कांग्रेस ने नामांकन दाखिल करने से पहले किया शक्ति प्रदर्शन, गाजे बाजे व रैली निकालकर भरा नामांकन, भाजपा के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने भाजपा की कमान संभाली।

 

नगर पालिका रामानुजगंज चुनाव के अध्यक्ष एवं पार्षद पद के लिए नामांकन भरने की आखिरी दिन आज मंगलवार को दोनों ही पार्टी के प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। इससे पहले भाजपा कांग्रेस दोनों ही पार्टी के प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन किया। गाजे बाजे के साथ रैली निकालते हुए नामांकन भरने के लिए एस.डी.एम. कार्यालय पहुंचे। भाजपा प्रत्याशियों का मनोबल बढ़ाने के लिए भाजपा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के साथ भाजपा के संगठन के लोग भी मौजूद रहे। कांग्रेस की तरफ से NSUI राष्ट्रीय सचिव प्रतीक सिंह और जिला उपाध्यक्ष अजय गुप्ता प्रत्याशियों के साथ नामांकन रैली में शामिल हुए। सर्वप्रथम भाजपा के अध्यक्ष पद के रमन अग्रवाल सहित सभी 15 पार्टी के घोषित पार्षद प्रत्याशियों के साथ रैली के रूप में एस.डी.एम. कार्यालय पहुंचे। यहां पर नामांकन दाखिल किया गया। नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमन अग्रवाल ने पत्रकारों से कहा कि इस चुनाव में निश्चय ही भारतीय जनता पार्टी की जीत मैंने रामानुजगंज के विकास के लिए हर संभवत कोशिश किया है और आगे भी रामानुजगंज के विकास के लिए कोशिश करता रहूंगा । वहीं भाजपा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने बताया कि रैली के माध्यम से आज हमें भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों का उत्साह देखने को मिला निश्चय ही हम नगर पालिका रामानुजगंज जो बरसों के बाद नगर पंचायत से नगर पालिका बना है इसमें हम विजय श्री हासिल करेंगे।

 

जैसे ही भाजपा के प्रत्याशी फॉर्म जमा करके निकले उसके बाद रैली के रूप में कांग्रेस के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी पार्षद पद के प्रत्याशी एक साथ नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे। कांग्रेस के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मधु गुप्ता के साथ ही पार्षद पद हेतु सभी 15 घोषित प्रत्याशी फार्म ने दाखिल किया। इस अवसर पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव प्रतीक सिंह कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अजय गुप्ता सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता लोग मौजूद रहे। कांग्रेस से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मधु गुप्ता ने पत्रकार से बात करते हुए बताया कि जब भी कोई कांग्रेस का प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए सामने आता है हम पूरी शक्ति से प्रत्याशी व पार्टी का काम करने के लिए लग जाते हैं

 

 

पुलिस की तगड़ी व्यवस्था रही

 

आज भाजपा व कांग्रेस की नामांकन रैली को देखते हुए नामांकन स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल्कि व्यवस्था की गई थी। थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी शाहित आरक्षक अतुल दुबे वह अन्य पुलिस कर्मी नामांकन स्थल पर पुलिस बल तैनात रही साथ ही साथ सुरक्षा के भी व्यापक बंदोबस्त किए थे। आज नामांकन दाखिल का आखिरी दिन होने के कारण एसडीएम कार्यालय में काफी भीड़ भी रही।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!