Breaking News in Primes

विभिन्न मांगों को लेकर किसान संघ ने कसरावद एसडीएम को दिया ज्ञापन

0 544

विभिन्न मांगों को लेकर किसान संघ ने कसरावद एसडीएम को दिया ज्ञापन

 

राजू पटेल कसरावद (खरगोन)

 

 

भारतीय किसान संघ तहसील कसरावद की मासिक बैठक बुधवार को संपन्न हुई जिसमें विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सोपा गया,

भारतीय किसान संघ अध्यक्ष बाबूलाल तिरोले ने ज्ञापन का वाचन में बताया कि मंडी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जावे,काफी दिनों से कृषि भवन में पानी छत से टपक रहा है जिससे किसानो की बैठक में असुविधा का सामना करना पड़ता है,व्यापारी मंडी में कपास की खरीदी करे नहीं तो उनका लाइसेंस धारा 33 के तहत निरस्त किया जावे, तहसील कसरावद में बंद पड़ी मिट्टी प्रशिक्षण प्रयोगशाला चालू कराई जावे क्यों कि प्रयोगशाला बंद होने से अधिकतर किसान मिट्टी प्रशिक्षण नहीं करवा पाते,दवाई कंपनियों के एजेंट और दुकानदारों ने किसानों को सही परामर्श देना चाहिए ताकि फसलों को नुकसान न पहुंचे यदि किसान प्रशिक्षण कर ले तो उन्हें स्पष्ट हो जाएगा कि उन्हें कौन से तत्व की जरूरत है और कितनी मात्रा में डालना है,ज्ञापन के दौरान भारतीय किसान संघ अध्यक्ष बाबूलाल तिरोले, तहसील मंत्री सुनील पटेल,प्रचार प्रसार प्रमुख पवन पटेल एवं तहसील सदस्य कालूराम पटेल एवं किसान मौजूद थे

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!