Breaking News in Primes

बाइक सवार युवक के साथ मारपीट कर पैरावट में फेंक बाइक लेकर फरार हुए बदमाश घायल अवस्था में अस्पताल दाखिल 

0 38

दैनिक प्राइम संदेश से के आर कौशिक जिला सरगुजा अंबिकापुर ब्यूरो

 

लखनपुर नगर में बाइक सवार युवक के साथ मारपीट कर पैरावट में फेंक बाइक लेकर फरार हुए बदमाश घायल अवस्था में अस्पताल दाखिल

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात बाइक सवार का रास्ता रोक युवक के साथ मारपीट कर घायल अवस्था में पैरावत में फेंक कर नकाब पोश बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। सोमवार को घायल अवस्था में युवक को लखनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां उसका उपचार जारी है। वहीं घटना के सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।मिली जानकारी के मुताबिक सिमरत राम पिता मुन्नू राम उरांव उम्र लगभग 35 वर्ष ग्राम कोशंगा बगदेवा निवासी 15 दिसंबर दिन रविवार की रात लगभग 8:30 बजे अपने साढ़हु के घर लखनपुर नगर के वार्ड क्रमांक 01 झीनपुरी पारा में आया हुआ था। घर के दरवाजा नहीं खोलने पर बाइक सवार युवक सिमरत राम घर की ओर लौट रहा था। पुराना नगर पंचायत कार्यालय के समीप 4 से 5 नकाबपोशो ने रास्ता रोका और बाइक सवार युवक के साथ मारपीट करते हुए उसे घायल अवस्था में पैरावट में फेंक कर युवक की बाइक लेकर बदमाश फरार हो गए। घायल युवक किसी तरह चलते हुए थोड़ा दूर आगे बढ़ा रात 3 बजे स्थानीय लोगों ने उसकी मदद करते हुए घायल युवक को उसके घर पहुंचाया। परिवार जनों के द्वारा सोमवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे उसे उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल लाकर भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है। युवक के चेहरे और हाथ पैर में चोटे के निशान हैं। सूचना पर लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर युवक का दस्ताना और जमीन पर खून के निशान मिले है। फिलहाल घायल युवक बात करने की स्थिति में नहीं है युवक के होश आने के बाद ही घटना संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल लखनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!