Breaking News in Primes

विन्ध्य की वेटी मान्या को मुख्यमंत्री ने 51 हजार और गिफ्ट भेंट कर किए सम्मानित।

0 322

विन्ध्य की वेटी मान्या को मुख्यमंत्री ने 51 हजार और गिफ्ट भेंट कर किए सम्मानित।

 

उपमुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री को दी मान्या पाण्डेय की विस्तार से जानकारी।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

शहडोल जिले के सरसी आइलैंड के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव ने विन्ध्य की वेटी राष्ट्रीय लोक गायिका मान्या पाण्डेय को 51 हजार एवं गिप्ट देखकर सम्मानित किये और खाट में बैठकर बघेली लोक गीतों का लूप्त उठाये। सरसी आइलैण्ड परिसर में आयोजित स्थित इमली के पेड़ के नीचे बघेली लोक गीतों की महफिल मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा सजाई गई थी। वही इमली के पेड़ के नीचे मुख्यमंत्री के बैठने के लिख देशी खाट की व्यवस्था की गई थी। जहां मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, मध्य प्रदेश शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, शरद कोल विधायक व्यौहारी, प्रबधंक संचालक म.प्र. पर्यटन विकास निगम इल्लैया राजा आदि ने बैठकर मान्या पाण्डेय के लोकगीतों का अनांद उठाये। मान्या पाण्डेय का सीएम विन्ध्य को रहे सजाय, सब रहेगें सुख और चैना, मोहन यादव सबको भाय, सब रहेगें सुख और चैना गीत मुख्यमंत्री को काफी पसंद आया। इस दौरान मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव मान्या पाण्डेय का हालचाल पूछा और अन्य विषयों पर चर्चा की और कहा कि विन्ध्य की वेटी प्रतिभावान लोक गायिका है जो प्रदेश सरकार की योजनाओं को अपने गीतों के द्वारा जन जन पहुचाने का कार्य कर रही है। मै मान्या को सीएम हाउस बुलाकर सम्मानित कर चुका हूं और आगे भी ऐसी प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास करता रहूगां। इस दौरान उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव को बताये कि मान्या पाण्डेय बहुत छोटी सी उम्र से बघेली लोकगीत गा रही है और ये हमारे विन्ध्य की खाशी चर्चित लोक गायिका है जो प्रदेश सरकार की योजनाओं का अपने गीतों के माध्यम से प्रचार प्रसार करती रहती है और इनके गाये विकास गीत आम जनता को काफी पंसद आते है। विन्ध्यवासी इन्हें काफी पंसद करते है। इस दौरान व्यौहारी विधायक शरद कोल ने बताया कि हमारे विधानसभा क्षेत्र एवं शहडोल संभाग में मान्या पाण्डेय के लोकगीत काफी सुने और पंसद किये जाते है। यह हमारे विन्ध्य की शान है और हम लोगों को अपनी वेटी पर गर्भ है। मध्य प्रदेश शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेन्द्र लोधी के ने राष्ट्रीय लोक गायिका मान्या पाण्डेय का वायोडाटा लिये और कहा कि संस्कृति विभाग पूरे प्रदेश में आपके लोक गीतों की प्रस्तुती करायेगी। ताकि आप जैसी प्रतिभावान गायक के गीत लोग सुन सके और अपने पराम्परागत लोकगीतों से अवगत हो सकें। तो वही म.प्र. पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक इल्लैया राजा ने कहा कि मान्या पाण्डेय हमारे एमपीटी की लोक गायिका बन चुकी है और एमपीटी के जहां भी ऐसे कार्यक्रम होगें वहां उनके गीतों की प्रस्तुती कराई जायेगी। पूरा एमपीटी परिवार मान्या पाण्डेय को अपने वेटी मानता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव ने मान्या पाण्डेय के संगीत टीम के नरेन्द्र बहादुर सिंह, कपिल तिवारी, हरिश्चंद्र मिश्रा, पवन शुक्ला, कर्णवीर सिंह तोमर, सौरव शुक्ला, निर्भय द्विवेदी, विकास कुमार मिश्रा आदि को 5-5 हजार देकर पुरूष्कृत किये।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!