किरंदुल नगर में 27 नवंबर को होगा छ. ग. के सुप्रसिद्ध गायक सुनील सोनी नाईट का आयोजन
आयोजक : छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक क्रीड़ा मंडल

किरंदुल: संस्था के सचिव पी एल साहू ने पत्रकारों के साथ चर्चा में बताया कि किरंदुल छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक एवं क्रीडा मंडल संस्था, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना एवं एनएमडीसी स्थापना दिवस के वर्षगांठ के अवसर पर सुरमई सांस्कृतिक संध्या सुनील सोनी स्टार नाइट का आयोजन बीआईओपी स्कूल ग्राउंड में दिनांक 27 नवंबर दिन बुधवार को 7:00 बजे से करवा रही है। विदित हो कि लोक गायक सुनील सोनी छत्तीसगढ़ के नंबर वन सुप्रसिद्ध लोकप्रिय गायक है, जो छालीवुड छत्तीसगढ़ी फिल्मों मे संगीत एवं गायन करते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के मुख्य महा प्रबंधक संजीव साही एवं विशिष्ट अतिथियों में किशन आहुजा मुख्य महाप्रबंधक (वर्क्स), आर राजकुमार महाप्रबंधक (उत्पादन), संजय कोचर उपमहाप्रबंधक माईनिंग, बी के माधव उपमहाप्रबंधक (कार्मिक) एवं ए एम / एन एस स्टील इंडिया लिमिटेड किरंदुल के महाप्रबंधक इस कार्यक्रम के अतिथियो मे कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे । कार्यक्रम को वृहद रूप देने के लिए छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक संस्था के सभी सदस्य अपनी पूरी शक्ति के साथ तैयारी में लगे हुए हैं आशा की जा रही है कि यह कार्यक्रम किरंदुल नगर मे संस्था के लिए नया उत्साह संचार करेंगी।