Breaking News in Primes

सर्राफा बाजार में सपाट स्तर पर कारोबार, सोना&चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

0 18

नई दिल्ली
 घरेलू सर्राफा बाजार में आज पूरी तरह से सपाट स्तर पर कारोबार कर रहा है। सोना और चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआहै। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में कल यानी गुरुवार के भाव पर ही कारोबार हो रहा है। सोने के भाव में बदलाव नहीं होने के कारण आज भी 24 कैरेट सोना 72,900 रुपये से लेकर 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 66,830 रुपये से लेकर 66,6800 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह ही चांदी भी आज गुरुवार के रेट यानी 84,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 72,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 66,830 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,680 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 66,730 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 66,680 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,680 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 72,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 66,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 66,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 72,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 66,680 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा2 तेल 73 डॉलर प्रति बैरल के करीब

 देश में आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अलबत्ता, अंतरराष्ट्री य बाजार में कच्चेे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.86 रुपये और डीजल 92.44 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

अंतरराष्ट्री य बाजार में हफ्ते के पांचवें दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.04 डॉलर यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 72.65 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.05 डॉलर यानी 0.07 फीसदी फिसलकर 69.10 यूएस डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!