Breaking News in Primes

पाकिस्तान का यह शहर दुनिया में दूसरा सबसे खतरनाक, देखिए लिस्ट

0 29

इस्लामाबाद

पाकिस्तान दुनियाभर में आतंकवाद के लिए पहले से ही बदनाम है। वहीं अब फोर्ब्स अडवाइजर की लिस्ट में पाकिस्तान के कचारी शहर को पर्यटन के लिहाज में दूसरा सबसे खतरनाक शहर बताया गया है। रेटिंग में 100 में से उसे 93.12 अंक दिए गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर वेनेजुएला का काराकास शहर है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर म्यांमार का यानगोन शहर है। रिपोर्ट के मुताबिक इन शहरों में पर्यटकों के लिए सबसे ज्यादा खतरा है। यहां अपराध की दर, हिंसा, आतंकी धमकियों, प्राकृतिक आपदाओं और आर्थिक समस्याओं का डर बना रहता है।

डॉन के मुताबिक अमेरिकी  गृह मंत्रालय ने भी सुरक्षा की लिहाज से पर्यटन के लिए खतरनाक शहरों की लिस्ट जारी कीती। इसमें कराची को सबसे खराब बताया गया था। कराची को इन्फ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी रिस्क के आधार पर चौथा स्थान दिया गाय था। फोर्ब्स अडवाइजर की रिपोर्ट में कहा गया कि 60 मानकों के आधार पर दुनियाभर के 60 शहरों की रैंकिंग जारी की गई है। गौर करने वाली बात है कि कराची का नाम खतरनाक शहरों में कई बार से आ रहा है और यह शहर रहने लायकन नहीं है।

2017 की लिस्ट में दुनियाभर में सबसे कम सुरक्षित शहरों में कराची का नाम था। इकोनॉमिस्ट ग्रुप की रैंकिंग में भी कराची को रहने लायक शहर नहीं बताया गया है। बता दें कि पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर कराची ही है। हाल ही में कराची शहर में दो गुटों में हुई झड़प और फायरिंग में पांच लोगों की मौत हो गई। कराची में आए दिन आतंकी घटनाएं भी होती रहती हैं। वहीं घनी आबादी और मूलभूत सुविधाओं की कमी की वजह से भी शहर रहने लायक नहीं रह गया है।

बांग्लादेश का ढाका शहर भी खतरनाक शहरों की लिस्ट में छठे स्थान पर है। चौथे नंबर पर नाइजीरिया का लागोस, पांचवें पर फइलीपींस का मनीला, सातवें पर कोलंबिया का बोगोटा, आठवें पर मिस्र का काहिरा, नौवें पर मैक्सिको सिटी और 10वें पर इक्वाडोर को खतरनाक शहरों की सूची में जगह दी गई है। वहीं फोर्ब्स अडवाइजर ने दुनिया में सबसे सुरक्षित शहरों की लिस्ट भी जारी की है। इसमें सिंगापुर पहले स्थान पर है। इसके बाद दूसरा स्थान जापान के तोक्यो का है। कनाडा के टोरंटो को तीसरा सबसे सुरक्षित शहर बताया गाय है। सुरक्षित शङरो के मामले में चौथा स्थान ऑस्ट्रेलिया के सिडनी, पांचवां स्विटजरलैंड के ज्यूरिख को दिया गया है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!