Breaking News in Primes

संयुक्त खदान मजदूर संघ ने अपने सभी सदस्यों को वितरित किया वार्षिक उपहार

0 1,023

संयुक्त खदान मजदूर संघ ने अपने सभी सदस्यों को वितरित किया वार्षिक उपहार

किरंदुल । लौह नगरी किरंदुल के सबसे बड़े मजदूर संगठन ‘संयुक्त खदान मजदूर संघ’ ने प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने सभी मजदूर साथियों को वार्षिक उपहार स्वरूप विंड चीटर (वायुरोधक जैकेट) प्रदान किया। विदित हो कि एनएनडीसी परियोजना किरंदुल में मजदूरों के हितों के लिए गठित सबसे पुरानी और सबसे बड़ी मजदूर संगठन एसकेएमएस प्रतिवर्ष अपने सदस्य के बीच मिलन समारोह एवं वार्षिक उपहार का वितरण करते आ रही है। इस वर्ष भी मजदूर संघ ने अपने कार्यालय इंद्रजीत सिंह भवन में सुबह से ही वार्षिक उपहार अपने सदस्यों के बीच में बांटना प्रारंभ किया। जो कि कई चरणों मे वितरित किया जाएगा। प्रतिवर्ष मजदूरों में उनकी आवश्यकता को ध्यान में रखकर उपहार का वितरण किया जाता रहा है। इस वर्ष भी एनएमडीसी परियोजना में कार्यरत एसकेएमएस के नियमित कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक सभी सदस्यों को उपहार स्वरूप विंड चीटर (वायुरोधक जैकेट) प्रदान किया जाएगा। आज के इस उपहार वितरण का शुभारंभ संयुक्त खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष देवरायलु एवं सचिव राजेश संधू के कर कमलों से अपने सदस्यों को वितरित कर किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष रोशन मिश्रा, संगठन सचिव सुमित धर, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कटारिया, नवदीप, अजय सिंह, गणेश राम, विशेष रूप से मौजूद थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!