Breaking News in Primes

आंदोलन से ध्वजारोहण तक स्वतंत्रता दिवस की हैं 10 रोचक बातें, हर किसी को होनी चाहिए पता

0 52

नई दिल्ली.

स्वतंत्रता दिवस भारत का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय त्योहार है, जो हर साल 15 अगस्त के दिन मनाया जाता है। इस दिन भारत ने ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल की थी। स्वतंत्रता दिवस भारत के लिए गर्व और एकता का प्रतीक है। यह दिन हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की कड़ी मेहनत और बलिदान की याद दिलाता है और एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक भारत के निर्माण के हमारे दायित्व को दोहराने का अवसर देता है। स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी कई ऐसी रोचक बाते हैं, जो हर भारतीय को पता होनी चाहिए।

हर साल जब हम स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते हैं तो ये जानकारियां हमें एक आदर्श नागरिक बनने में मदद करती है। इसमें राष्ट्रध्वज, राष्ट्रगान, ध्वजारोहण समेत कई ऐसी जरूरी जानकारियां हैं, जिनको जानकर आप अपने देश के और करीब खुद को महसूस कर सकते हैं। बच्चों को भी स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी ये अहम और रोचक बातें जरूर बताएं। यहाँ स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी 10 रोचक बातें दी गई हैं-

पहला आंदोलन
सदियों तक अंग्रेजी हुकूमत ने भारत पर राज किया लेकिन जब अंग्रेजों का उत्पीड़न बढ़ने लगा तो देश की अलग अलग जगहों पर विरोध शुरू हुआ। ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ और आजादी की मांग को लेकर सबसे पहला और बड़ा विरोध 1857 की क्रांति थी। इस क्रांति की आग पूरे देश में फैली और पूरे देश में आंदोलन शुरू हो गए।

पहला ध्वजारोहण
15 अगस्त 1947 को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले पर पहली बार ध्वजारोहण किया था। यह परंपरा तब से हर साल जारी है और हर प्रधानमंत्री इस दिन लाल किले पर झंडा फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं।

तिरंगे का निर्माण
भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के डिजाइन को पिंगली वेंकैया ने तैयार किया था। मूल डिजाइन 1921 में महात्मा गांधी को प्रस्तुत किया गया था और वर्तमान तिरंगे को 22 जुलाई 1947 को भारत की संविधान सभा द्वारा अपनाया गया।

राष्ट्र ध्वज से जुड़े रोचक तत्व
भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में शामिल केसरिया रंग साहस का प्रतीक है। श्वेत रंग सत्य और शांति का प्रतीक है। हरी पट्टी उर्वरता, वृद्धि और भूमि की पवित्रता का प्रतीक है। इसमें मौजूद अशोक चक्र में 24 तीलियां होती है।

राष्ट्रगान
स्वतंत्रता दिवस पर ‘जन गण मन’ को राष्ट्रगान के रूप में गाया जाता है। इसे पहली बार 1911 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन में गाया गया था। रवींद्रनाथ टैगोर राष्ट्रीय गान के रचयिता हैं।

राष्ट्रगान के नियम
राष्ट्रगान गाए और बजाए जाते समय हमेशा सावधान की मुद्रा में खड़े रहना चाहिए। उच्चारण सही और 52 सेकेंड की अवधि में ही गाया जाना चाहिए

राष्ट्रीय प्रतीक
स्वतंत्रता के बाद 26 जनवरी 1950 को भारत का राष्ट्रीय प्रतीक, अशोक स्तंभ का सिंह, अपनाया गया। यह प्रतीक सारनाथ के अशोक स्तंभ से लिया गया है।

स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भर में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जाती है। इस दिन को महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महान नेताओं और अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का दिन माना जाता है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!