Breaking News in Primes

पारिवारिक विवाद से नाराज एक महिला आत्महत्या करने के लिए रेलवे लाइन पर लेट गई, ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, बची

0 63

शाजापुर
पारिवारिक विवाद से नाराज एक महिला आत्महत्या करने के लिए रेलवे लाइन पर लेट गई। उसके ऊपर से माल गाड़ी के कई डिब्बे भी गुजरे किंतु महिला का बाल भी बांका नही हुआ। आश्चर्य चकित करने वाली यह घटना जिले बेरछा थाना क्षेत्र की है।अब इस घटनाक्रम के वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है। जिनमें पटरी के बीच में लेटी महिला दिखाई दे रही है। वहीं पटरियों पर से माल गाड़ी के डिब्बे धड़धड़ाते हुए गुजर रहे हैं। किंतु महिला को खरोंच तक नहीं आई।
महिला के ऊपर से कई डिब्बे गुजरने के बाद मालगाड़ी के पहिए थमने के बाद रेलकर्मी माैके पर पहुंचकर पटरी के बीच लेटी महिला को बाहर बुलाने की कोशिश की लेकिन महिला बाहर नहीं आई। इस पर रेलकर्मी जबरदस्ती उसे पटरी से हटाकर दूर ले गए। इसके बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया।
 
घरेलू विवाद से थी नाराज
बेरछा थाना प्रभारी अंकित मुकाती के अनुसार सुंदरसी निवासी 80 वर्षीय कंचन का घर पर बहू से विवाद हुआ। विवाद के बाद वह नाराज होकर आत्महत्या करने के इरादे से ग्राम रंथभंवर के पास रेल की पटरी के बीच लेट गई थी। महिला को पटरी पर लेटा देख मालगाड़ी के चालक ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया, किंतु तब तक कई डिब्बे महिला के ऊपर से गुजर गए।

गमीनत रही कि महिला के शरीर का कोई भी हिस्सा गाड़ी के पहियों या अन्य किसी पुर्जे की चपेट में नहीं आया। जिससे महिला को कोई नुकसान नहीं हुआ और वह पूरी तरह सुरक्षित बच गई। जिसके बाद उसका बेटा ईश्वर सिंह अपने साथ ले गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!