Breaking News in Primes

सहायक संचालक पूजा थापक को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपित पति निखिल दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार किया

0 463

भोपाल
 जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक पूजा थापक को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपित उनके नायब तहसीलदार पति निखिल दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित दिल्ली में अपने दोस्त के घर पर फरारी काट रहा था। अब इस मामले में मृतका की सास की तलाश की जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपित की गुपचुप तरीके से यह गिरफ्तारी की गई है।

हम बता दें कि 9 जुलाई को 33 वर्षीय पूजा थापक ने अपने साकेत नगर ससुराल में पति से विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी थी। बाद में पुलिस ने उनके स्वजनों के बयान और इंटरनेट मीडिया के वाट्सएप पर बातचीत की चेटिंग को साक्ष्य के रूप में आधार मानकर उनके पति निखिल दुबे और उनकी सास आशा दुबे पर दहेज के लिए आत्हत्या के लिए उकसाने की धाराओं में एफआइआर दर्ज की थी।

बाद यह दोनों घर से फरार हो गए थे, पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि निखिल दुबे दिल्ली में अपने दोस्त के घर पर छिपा हुआ है। पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
दोनों ने प्रेम विवाह किया था, एक बेटा भी है

पूजा थापक और निखिल दुबे देानों एक साथ मप्र लोक सेवा आयोग प्रतियोगी परीक्षा की एक साथ इंदौर में तैयारी करने क दौरान मिले थे, पूजा थापक ग्वालियर की रहने वाली थी। बाद में दोनों का चयन हुआ तो पूजा जनसंपर्क विभाग में सहायक संचालक हो गई और निखिल दुबे नायब तहसीलदार बन गए। दोनों ने बाद शादी कर ली और उनका एक बेटा भी है। बाद में दोनों के बीच में विवाद होने लगा था।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!