Breaking News in Primes

Breaking News: कुएं में जहरीली गैस से बचाव के संबंध में, आदेश जारी

0 276

Breaking News: कुएं में जहरीली गैस से बचाव के संबंध में, आदेश जारी

 

मध्य प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को जारी हुए निर्देश देखिए, आदेश की प्रति

 

भोपाल । प्रदेश में कुएं में जहरीली गैस से बचाव के संबंध में निर्देश। 00 विगत दिनों प्रदेश में कुएं के अंदर जाने से कुछ व्यक्तियों की दर्दनाक मृत्यु हो गई है, यह घटना दिनांक 25.07.2024 को कटनी तथा दिनांक 02.08.2024 को छतरपुर जिले में घटित हुई है। यह दोनों घटनाएं अत्यत हीं हृदय विदारक है।

 

इस संबंध में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इस बाबत व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये कि आम नागरिक कुंए के अंदर न जाएं, क्योकि कुएं की गहराई में कार्बन मोनो आक्साईड जैसी जहरीली गैसे पाई जाती है, जिससे व्यक्ति तत्काल मुर्छित हो जाता है और मृत्यु भी हो जाती है। कृपया इस हेतु व्यापक-प्रसार किया जाना सुनिश्चित करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!