Breaking News in Primes

आपदा पीड़ितों को नगर की महिलाओं ने वितरित किया दैनिक उपयोग की सामग्री

0 566

आपदा पीड़ितों को नगर की महिलाओं ने वितरित किया दैनिक उपयोग की सामग्री

किरंदुल (प्राईम संदेश) लौह नगरी किरंदुल में बीते 21 जुलाई को बैलाडीला की पहाड़ियों से आई सैलाब ने कई वार्डो में लगभग 200 घरों को पूरी तरह प्रभावित किया था। कई घरों का सामान पूरी तरह पानी मे बह गया था। घरों में 3 से 4 फिट पानी मलवे के साथ घुसा था। इस मलवे को सैकड़ों मजदूरों द्वारा खाली कराया जा रहा है। जिला प्रशासन, एनएमडीसी एवं स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ितों को राहत शिविरों में पनाह देकर उनकी जिंदगी को फिर से पटरी में लाने की कवायत चल ही रही थी। इसी बीच 26 जुलाई की सुबह एक बार फिर आफत की बारिश में विकराल रूप लेते हुए प्रभावित वार्डो में पुनः एक बार बाढ़ की स्थिति निर्मित कर दी। एहतिहात के तौर पर प्रभावित घरों को खाली करने का निर्देश प्रशासन द्वारा दिया गया। तथा उन परिवारों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया। प्रभावित परिवारों को जिला प्रशासन नगर पालिका प्रशासन एवं एनएमडीसी द्वारा हर संभव मदद करने का प्रयास किया जा रहा है। वही नगर के महिलाओं का मानवीय चेहरा सामने आया। नगर की महिलाएं राहत शिविरों एवं प्रभावित घरों में जाकर आपदा पीड़ितों से मिलकर उनके दुखों को साझा करते दिखाई दी। साथ ही बाढ़ में नष्ट हुए बच्चों के कॉपी किताब एवं महिला एवं बच्चों के दैनिक उपयोग की सामग्री राहत शिविरों में जाकर वितरित की। महिलाएं पीड़ितों के बीच जाकर उनके दैनिक उपयोग की जरूरतों को समझा और उन सामानों को उन्हें उपलब्ध कराया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!