Breaking News in Primes

जंतर&मंतर पर आयोजिन रैली को सुनीता केजरीवाल ने संबोधित किया, कहा&जेल में केजरीवाल की जान खतरे में है

0 99

नई दिल्ली
आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में जंतर-मंतर पर आयोजिन रैली को सुनीता केजरीवाल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जेल में अरविंद केजरीवाल की जान खतरे में है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एनडीएक सांसद के झूठे बयान पर ईडी ने गिरफ्तार किया है। जब ट्रायल कोर्ट ने उन्हें जमानत दी तो ईडी ने हाईकोर्ट में जाकर जमानत रुकवा दी। फिर सीबीआई ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

22 वर्षों से मधुमेह
जेल में अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल 50 से नीचे चला जाता है जो उनकी जिंदगी के लिए खतरनाक है। वह पिछले 22 सालों से मधुमेह से पीड़ित हैं, लेकिन हमें उन्हें इंसुलिन दिलाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। एलजी कहते हैं कि केजरीवाल जान-बूझकर इंसुलिन नहीं ले रहे हैं। क्या कोई जान खुद खतरे में डालता है? ये अरविंद केजरीवाल को साजिशन गिरफ्तार कर, दिल्ली के काम रोकना चाहते हैं, क्योंकि वो इनसे लड़कर दिल्ली के लोगों के कामों को करवा लेते हैं।

भाजपा की नफरत वाली राजनीति
भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी राजनीति ‘नफरत’ और राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों के काम को ‘रोकने’ की है। ईडी ने केजरीवाल को क्यों गिरफ्तार किया? यह एक साजिश और दबाव के कारण था। “मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं कि उनके साथ कुछ भी अप्रिय नहीं हुआ। उनकी जान को खतरा है। हाल ही में एलजी साहब ने एक पत्र लिखा था जिसमें कहा गया था कि मुख्यमंत्री “जानबूझकर” अपना भोजन कम कर रहे हैं। सुनीता केजरीवाल ने कहा, “यह क्या मजाक है! उन्होंने यह भी कहा कि वे इंसुलिन कम ले रहे हैं। जब शुगर का स्तर बढ़ जाता है, तो इंसुलिन दिया जाता है।

‘फर्जी मामले में केजरीवाल को फंसाया’
भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “क्या यह भाजपा की तानाशाही और साजिश नहीं है? उन्होंने दिल्ली के लोगों के काम को रोकने के लिए उन्हें फर्जी मामले में फंसाया है। वे हमेशा यह सुनिश्चित करने के लिए लड़ेंगे कि लोगों के काम प्रभावित न हों। आप भाजपा पर जेल में केजरीवाल की “हत्या की साजिश” करने का आरोप लगा रही है और उनकी मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए दिखाती है कि 3 जून से 7 जुलाई के बीच उनका शुगर लेवल 34 बार गिरा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!