Breaking News in Primes

सुनवाई के दौरान पीड़ित बालक बयान से पलटा, बावजूद कोर्ट ने दुष्कर्मी को सुनाई 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

0 123

इंदौर
 विशेष न्यायाधीश सुरेखा मिश्रा की कोर्ट ने दूसरी कक्षा के बालक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को दोषी करार देते इस टिप्पणी के साथ 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई कि यदि दुष्कर्मी के साथ उदारता दिखाई गई तो समाज में अच्छा संदेश नहीं जाएगा। हालांकि प्रकरण सुनवाई के दौरान पीड़ित बालक अपने बयान से पलट गया था, बावजूद कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर उक्त सजा सुनाए पीड़ित को प्रतिकर राशि 40 हजार रुपये दिलवाने की अनुशंसा भी की।
 अभियोजन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक सुशीला राठौर ने की थी। प्रकरण कहानी संक्षेप में इस प्रकार है कि 23 दिसंबर 2022 को पीड़ित बालक स्वजन के साथ चंदन नगर पुलिस थाने पहुंचा और उसने बताया कि आरोपित मोहम्मद सोहेल निवासी इंदौर ने उसके साथ गलत हरकत की और धमकी देते कहा कि जान से मार देगा। हालांकि प्रकरण सुनवाई के दौर बालक अपने बयान से पलट गया था।  

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!