Breaking News in Primes

वृद्धों के बीच नानी -नाना ने मनाया नाती का जन्मदिन।

0 423

वृद्धों के बीच नानी -नाना ने मनाया नाती का जन्मदिन।

 

आश्रम वासियों को परोसा रूचिकर भोजन, लोगों तक पहुंचाया प्रेरणादाई संदेश।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

नगर परिषद मझौली वार्ड क्रमांक 4 निवासी गहरवार दम्पति जो पेशे से शिक्षक है अपने बड़ी पुत्री के 4 वर्षीय पुत्र अभ्युदय जिसे प्यार से विनायक नाम से पुकारते हैं ।6 जुलाई उसके जन्मदिन पर पुत्री एवं परिवार जनों के साथ कैलाश वृद्ध आश्रम ताला पहुंच वहां रह रहे वृद्धो के बीच भजन कीर्तन आयोजित कर केक काट उत्साह पूर्वक जन्मदिन मनाते हुए फल -फूल एवं मिष्ठान के साथ रुचिकर भोज परोस कर वृद्धो कराया गया। तथा दक्षिण के रूप में नगद राशि प्रदान किया गया। आयोजित कार्यक्रम भजन कीर्तन श्रवण कर तथा रुचिकर भोजन खाकर आश्रमवासी वृद्ध आनंदित हुए जो उत्साहित भाव से बालक व उनके नानी नाना तथा परिवार जनों के लिए के लिए भगवान से दुआ मांगते देखे गए।

 

बताते चलें कि प्रभात- शीला सिंह गहरवार के बड़ी पुत्री दिव्या की शादी चुरहट के टीकट गांव में हुई थी जिसकी मृत्यु कोरोना काल 2021 में हो गई थी।तब बालक मात्र 10 माह का था। मां की मृत्यु के बाद बच्चे का पालन पोषण नानी -नाना द्वारा अपने पास रख कर किया गया। जो अब चार वर्ष का है जिसके सुखमय जीवन एवं उज्जवल भविष्य की दुआ के लिए नाना नानी प्रभात- शीला सिंह द्वारा हमेशा कुछ ना कुछ धार्मिक कराया जाता है। उनका कहना है कि हमें पूर्व से इस आश्रम के बारे में जानकारी थी लोगों तक प्रेरणादाई संदेश पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर वृद्धो के बीच आश्रम में जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया। इनके बीच पहुंच कर नाती का जन्मदिन मनाना उनकी दुआएं प्राप्त करना हम लोगों के लिए सौभाग्य है। मैं लोगों से अपील भी करता हूं कि समय-समय पर वृध्द जनों के बीच पहुंच उनको उत्साहित एवं प्रोत्साहित करते रहे ताकि उनको असहाय होने का एहसास ना हो। इस कार्यक्रम में आश्रम वासी वृध्द जनों के अलावा आश्रम संचालक समिति के सचिव शिवानंद तिवारी एवं गांव के महिला पुरुष लोग सामिल रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!