Breaking News in Primes

देशी शराब के कार्टूनों से भरा ट्रक सेंडोरा पुलिस चौकी के समीप पुलिया से जा टकराया ट्रक में लाखों रुपए कीमत की भरी थी शराब को हुआ भारी नुकसान

0 364

देशी शराब के कार्टूनों से भरा ट्रक सेंडोरा पुलिस चौकी के समीप पुलिया से जा टकराया ट्रक में लाखों रुपए कीमत की भरी थी शराब को हुआ भारी नुकसान

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

रायसेन। भोपाल रोड पर पुलिस चौकी सैंडोरा के तहत शनिवार को सुबह लगभग 10 बजे देसी शराब के कार्टूनों से भरा ट्रक अचानक पुलिया से ज

जा टकराया। जिससे शराब को भारी नुकसान हुआ है ।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसमें लाखों रुपए कीमत की देसी शराब के कार्टून भरे हुए थे। बताया जाता है कि इस सड़क हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

रायसेन अनियंत्रित होकर तेज रफ़्तार देशी शराब से भरा ट्रक पुलिया से जा टकराया। ट्रक चालक और क्लीनर ने ट्रक से कूद कर बमुश्किल अपनी जान बचाई। एक बार फिर वाहनों की तेज रफ्तार सड़क हादसे का वजह बनी।

सैंडोरा पुलिस चौकी के समीप भोपाल रोड पर शनिवार को सुबह करीब 10 बजे भोपाल से रायसेन की तरफ आ रहे ट्रक में लाखों रुपए कीमत के देसी शराब के कार्टून भरे हुए थे। तभी ट्रक ड्राइवर के हाथों में थामे स्टेरिंग से अचानक बेकाबू हुआ ।शराब से भरा ट्रक पुलिया से टकरा गया। इसके पहले ट्रक चालक और क्लीनर ने उसमें से कूद कर अपनी जान बचाई। हालांकि इस सड़क हादसे में कोई जन हानि होने के कोई समाचार नहीं मिले हैं।लेकिन देसी शराब के कार्टूनों को भारी नुकसान होने की खबर है ।पुलिस ने बताया कि शनिवार को सुबह 10 बजे जिसमें देसी शराब के कार्टून भरे हुए थे ।ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया। जिससे कार्टून देसी शराब के क्वार्टरों भी खराब हुए हैं।लाखों रुपए कीमत की शराब भरी हुई थी इस ट्रक में।एक बार तेज रफ़्तार बनी हादसे की मुख्य वजह।

वाहनों की स्पीड पर नहीं लग रही रोक

तेज रफ्तार वाहन अक्सर सड़क हादसों के कारण बन रहे हैं ।लेकिन वाहनों की स्पीड को कम करने की दिशा में ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस महत्वपूर्ण कदम नहीं उठा रही है ।जिससे आए दिन बस और ट्रैकों का एक्सीडेंट होना आम समस्या बन गई है। शनिवार को सुबह देसी शराब के कार्टूनों से भरा ट्रक भी तेज रफ्तार से चलाना बताया जा रहा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!