Breaking News in Primes

4 दर्जन मंत्रियों के साथ शपथ ले सकते हैं नरेंद्र मोदी, ये हुई संभावित लिस्ट

0 1,638

*4 दर्जन मंत्रियों के साथ शपथ ले सकते हैं नरेंद्र मोदी, ये हुई संभावित लिस्ट*

 

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी आज शाम को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। ऐसा करने वाले वे पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद देश के दूसरे नेता होंगे। शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में होने वाले भव्य आयोजन में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ भाजपा और एनडीए घटक दलों के कई सांसद भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। एनडीए की सरकार बनने के बाद से देश में अटकलों का दौर जारी है कि मोदी अपनी टीम में किन-किन को शामिल करेंगे। 2014 और 2019 में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला था। तब से यह पहली बार है जब मोदी को गठबंधन सरकार चलानी होगी। जाहिर तौर पर मंत्रिमंडल में भी इसका असर दिखाई देगा।

 

*हर सहयोगी दल को गठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल में मिलेगी जगह*

 

भाजपा और सहयोगी दलों ने मिलकर मंत्री पद आवंटन का फॉर्मूला तैयार कर लिया है। पांच सांसदों पर एक मंत्री पद दिया जाएगा।

 

गृह, वित्त, रक्षा, विदेश और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय भाजपा अपने पास रखेगी।

 

भाजपा से राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, बासवराज बोम्मई, मनोहर लाल खट्टर, सर्वानंद सोनोवाल का मंत्री बनना तय माना जा रहा है।

 

जदयू कोटे से सांसद ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर को कैबिनेट में जगह मिलना तय है।

 

चिराग पासवान, जीतनराम मांझी के साथ ही रालोद प्रमुख जयंत चौधरी भी मंत्री बनेंगे।

 

भाजपा के बाद एनडीए के सबसे बड़े दलों में शुमार टीडीपी और जदयू से एक-एक कैबिनेट और एक-एक राज्य मंत्री शपथ लेंगे।

 

इसके अलावा शिवसेना एवं लोजपा (आर) से एक-एक सांसद को मंत्री पद मिलेगा।

 

बिहार से संजय झा और वाल्मीकि नगर के सांसद सुनील कुमार को भी मंत्री बनाया जा सकता है, लेकिन इनका नंबर बाद में आ सकता है।

 

बिहार से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) प्रमुख जीतन राम मांझी एवं लोजपा प्रमुख चिराग पासवान भी मंत्री बनेंगे। उन्हें कैबिनेट या फिर स्वतंत्र प्रभार का राज्य मंत्री बनाया जा सकता है।

 

आंध्र प्रदेश से भाजपा कोटे से दो सांसदों के मंत्री बनने की संभावना है।

 

बिहार से भी भाजपा के दो सांसद भी मंत्री बनेंगे। बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव है।

 

भाजपा जातीय समीकरण से कोई समझौता करने के पक्ष में नहीं है। काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव हारने वाले उपेंद्र कुशवाहा को भी भाजपा मंत्रिमंडल में लाकर कुशवाहा वोट बैंक में सकारात्मक संदेश देना चाहती है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!