Breaking News in Primes

बाघ का मूवमेंट अब पठारी कुदवाई गांवों में जमीनों में दहश टी किसानों ने खेतों में जाना किया बंद

0 297

बाघ का मूवमेंट अब पठारी कुदवाई गांवों में जमीनों में दहश टी किसानों ने खेतों में जाना किया बंद

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

 

रायसेन। अब पूर्वी वन क्षेत्र रायसेन में पथरी और कुदबाई के जंगल और गांव में मूवमेंट बढ़ गया है सोमवार को सुबह टपरा पठारी और पठारी गांव और कुदवई गांव में टाइगर को खेतों में जाते हुए ग्रामीणों ने वीडियो बनाया है। टाइगर के लगातार मूवमेंट की वजह से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है ।किसानों ने तो टाइगर के कारण खेतों में जाना भी बंद कर दिया है।ग्रामीणजन अब रातों में भी काफी परेशान हो रहे हैं। इधर टाइगर के मूवमेंट की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पगमार्क चेक करते हुए वन अमला।

इनका कहना है

सोमवार को सुबह टाइगर के मूवमेंट की खबर छपरा पथरी और कुदारी गांव में मिली है वाहन मौके पर भेज कर ड्रोन कैमरे की मदद से टाइगर पर नजर रखी जा रही है।सुधीर पटले- एसडीओ रायसेन

वन अमले सहित वनरेंजरकिप्रवेश पाटीदार पहुंचे पहुंचे मौके पर

रायसेन के ग्राम पठारी टपरा पठारी कुदवाई के आसपास आज बाघ का मूवमेंट देखा गया। इस बात की पुष्टि ग्राम के लोगों ने ही नहीं बल्कि वन विभाग के लोगों ने भी की है। बाघ की सूचना मिलते ही वन विभाग से एसडीओ सुधीर पटले, रेंज ऑफिसर प्रवेश पाटीदार अमले के साथ मौके पर पहुंचे और बाघ के पग मार्क चेक किए। एसडीओ सुधीर पटले ने इस प्रतिनिधि को बताया कि बाघ के पग मार्ग मिले हैं। बाघ का मूवमेंट है। ड्रोन के माध्यम से बाघ को देखा जा रहा है। फिलहाल बाघ जंगल की ओर चला गया है। लोगों को सुरक्षित रहने की हिदायत दी है। मालूम हो कि सूरज गांव में भी तेंदुए और टाइगर का मूवमेंट पिछले कई महीनो से लगातार देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक इन वन प्राणियों ने किसी जानवर और इंसान को नुकसान नहीं पहुंचाया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!