Breaking News in Primes

22 मर्डर केस का मोस्ट वांटेड कुख्यात किशोर उर्फ किस्सू तिवारी रामलला के दर्शन करते गिरफ्तार, हुलिया बदलकर अयोध्या पहुंचा था

0 333

*22 मर्डर केस का मोस्ट वांटेड कुख्यात किशोर उर्फ किस्सू तिवारी रामलला के दर्शन करते गिरफ्तार, हुलिया बदलकर अयोध्या पहुंचा था*

 

 

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के 22 मर्डर मे मोस्ट वांटेड अपराधी किशोर तिवारी उर्फ किस्सू को अयोध्या रामलला के दर्शन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है. जमानत मिलने के बाद फरार था। फरारी के दौरान किस्सू जयपुर, हरिद्वार, हिमाचल, उत्तराखंड राज्य में कई जगहों पर रहा.

कटनी पुलिस ने 10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की थी जिसे आईजी ने बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दिया गया था और जबलपुर पुलिस की तरफ से 25 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई थी. कुल मिलाकर मोस्ट वांटेड पर 55 हजार रुपए का इनाम घोषित था.

बदमाश किशोर उर्फ किस्सू तिवारी का आपराधिक रिकॉर्ड दशकों पुराना है. किस्सू ने सबसे पहला अपराध साल 1979 में किया था. आरोपी पहले 1992 में फरार हुआ था और 2015 में गिरफ्तार हुआ. कुछ समय जेल में रहने के बाद यह पुनः फरार हो गया था. बदमाश को लंबे समय फरारी काटने का अनुभव है। वह साधु-महात्मा जैसा अपना ड्रेसअप बनाकर रहता था और बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है।

 

कटनी जबलपुर और इंदौर में किस्सू तिवारी के विरुद्ध तमाम मामले दर्ज हैं। कटनी के कोतवाली थाना में दर्ज हत्या के एक मामले में कोर्ट ने स्थाई वारंट जारी किया है. जबलपुर कोतवाली में भी धारा 302 के तहत यह वांछित अपराधी है और वारंट जारी है। इसकी सुनवाई हाईकोर्ट में चल रही है.

 

हाईकोर्ट ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

 

गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने जबलपुर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के खिलाफ अपराधिक अवमानना की सुनवाई करते हुए क्रिमिनल किस्सू तिवारी को गिरफ्तार करने के लिए 48 घंटों का समय दिया था. हाईकोर्ट ने अवमानना याचिका पर 22 मई को सुनवाई निर्धारित की थी.

 

हाईकोर्ट की एकलपीठ ने सुनवाई के दौरान पाया था कि कटनी निवासी हार्डकोर क्रिमिनल किस्सू तिवारी के खिलाफ कटनी और जबलपुर में हत्या के चार प्रकरण सहित अन्य आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. जबलपुर जिला न्यायालय ने उसके खिलाफ मार्च अप्रैल 2022 में गैर मियादी वारंट जारी किया था. पुलिस फरार हार्डकोर क्रिमनल को गिरफ्तार नहीं कर पाई. अपराधी की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस अधीक्षक की तरफ से पेश किए गए हलफनामे को एकलपीठ ने न्यायालय को गुमराह करने वाला बताते हुए उनके खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही करने अनुशंसा की थी.

कटनी एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि मोस्ट वांटेड अपराधी किस्सू उर्फ किशोर कुमार तिवारी के अयोध्या में होने की सूचना पुलिस को मिली थी. वह रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचा था. इसके बाद कटनी पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस की सहायता से उसे अयोध्या में धर दबोचा गया. अब कटनी पुलिस किस्सू तिवारी को अपने साथ लेकर वापस लौट रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!