Breaking News in Primes

दिन दहाड़े शख्स ने M R पर किया चाकू से हमला

0 210

दिनांक 21/5/24

संवाददाता सचिन तिवारी कटनी

 

*दिन दहाड़े शख्स ने M R पर किया चाकू से हमला*। *चौबीस घंटे में चाकूबाजी की दुसरी घटना,,,*

 

 

 

कटनी :- *शहर में 24 घंटे के अंदर चाकू बाजी की दूसरी घटना से हड़प्पा मच गया है एक और जहां मंगलवार की दोपहर मैग्नेटिक एम आर ( रेज़ोनेंस इमेजिंग ) के साथ दिनदहाड़े मोटरसाइकिल के मामूली विवाद पर चाकुओं से नशेड़ियों ने दनादन वार कर घटना को अंजाम दिया तो हड़कंप मच गया ठीक इसी तरह 24 घंटे पूर्व देर रात्रि एक बुजुर्ग के घर में घुसकर बदमाशों ने अज्ञात कारणों से चाकू से हमला कर बुजुर्ग को घायल कर दिए थे । शहर में एक बार फिर पुलिसिंग व्यवस्था की पोल खोल नजर आ रही है गौरतलब है कि चुनाव को लेकर कटनी जिले में लूट और चोरियां सहीत चाकूबाजी पर लगाम लगी थी । लेकिन चुनाव के समाप्त होने की भनक से बदमाशों व चोरों ने अपनी मौजूदगी पुलिस को जाहिर कर दी है । बताया जाता है कि अभय उपाध्याय नामक युवक दवाइयों को डॉक्टरों तक पहुचने का काम करता है वह अपने काम से डॉक्टर से मिलने रंगनाथ थाना क्षेत्र के कटाई घाट मोड़ के पास अपनी मोटरसाइकिल को पार्किंग में खड़ा कर मिलने पहुंचा इस दौरान कुछ नशेड़ी युवकों द्वारा गाड़ी में तोड़फोड़ कर आराम फरमा रहे थे । MR अपना काम निपटा कर बाहर निकाला और उसने पूछा की गाड़ी को किसने तोड़ा तो नशेड़ी युवक आग बबूला हो गए और एम आर पर चाकू से हमला बोल दिए । किसी तरह पीड़ित MR युवक अपनी जान बचाकर सरकारी अस्पताल पहुंचा । तब जाकर पुलिस को जानकारी हुई इस घटना की सूचना पाते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और एम आर का बयान ले रही है*।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!