Breaking News in Primes

भरत चरित्र कथा पाठ के दौरान भावूक हुए कथा वाचक, नम हुई श्रोताओं की आंखें।

0 233

भरत चरित्र कथा पाठ के दौरान भावूक हुए कथा वाचक, नम हुई श्रोताओं की आंखें।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

नगर परिषद मझौली वार्ड क्रमांक 12 रमाकांत गुप्ता के घर संचारित हो रही संगीतमय श्रीमद्भाल्मीकीय रामायण कथा में आज राम मंगल यात्रा एवं भरत चरित्र कथा पाठ का प्रासंगिक वर्णन किया गया।भरत चरित्र कथा पाठ के प्रासंगिक वर्णन करते हुए उस समय कथा वाचक श्रद्धेय हेरम्य कृष्ण दीक्षित जी महाराज भावूक हो गए जब भरत ननिहाल से आए और माताएं एवं अयोध्या वासियों से मुलाकात करते हुए पिता मृत्यु एवं राम बनवास समाचार पर व्याकुल हो गए। और राम से मिलने भाई शत्रुघ्न एवं अयोध्या वासियों के साथ वन को चल पड़े और श्री राम से मिलते हैं उनकी वेशभूषा को देखकर वेहोश होकर गिर पड़े।

विदित हो कि यह संगीतमय श्रीमद् वाल्मीकि कथा का शुभारंभ 12 मई को विशाल का कलश यात्रा के साथ किया गया है।कथा का संचार हेरम्य कृष्ण महराज के मुखारविंद से सुमधुर ध्वनि में संचारित की जा रही है।जहां मुख्य श्रोता के रुप में रामखेलावन- केसरिया गुप्ता विराजमान हो परिवार एवं क्षेत्रीय जनों के साथ कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।कथा पाठ के आज सातवें दिन 19 मई रविवार को राम मंगल यात्रा एवं भरत चरित्र कथा पाठ का प्रासंगिक वर्णन किया गया। 20 मई सोमवार शबरी प्रेम, 21 मई मंगलवार को सुंदरकांड, राम राज्याभिषेक कथा पाठ वर्णन के साथ चढ़ोत्ती व हवन एवं 22 मई बुधवार को तर्पण, ब्राह्मण भोज, एवं विशाल भंडारा आयोजित किया जा रहा है उक्त अवसर पर आयोजक गुप्ता परिवार रमाकांत -तुलसी, बृजेश- शतरूपा, उमेश- रोहिणी (हेमा), रानी -कमल, राजीव, शिप्रा द्वारा क्षेत्रीय जनों से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!