Breaking News in Primes

मिलते हैं आयरन, सल्फर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जैसे पोषक तत्व

0 148

मिलते हैं आयरन, सल्फर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जैसे पोषक तत्व

रसोई घर में मिट्टी के बर्तनों की बढ़ी डिमांड, स्वास्थ्य के लिए होते हैं अच्छे

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

रायसेन।शहरवासियों का मिट्टी के बर्तन खरीदने रूझान बढ़ रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों में इन दिनों मिट्टी के मटकों घड़ों के साथ ही अन्य तरह बर्तनों की दुकानें सजी है और रसोई घरों में मिट्टी के बर्तनों का उपयोग बढ़ रहा है। चाय के कप, कुल्लहड़, तवा, हांडी, कढ़ाही, सुराही, पानी की बॉटल, थर्मस, प्लेट, गिलास सहित कई चीजों को उपयोग हो रहा है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

विशेषज्ञ कहते हैं कि मिट्टी के बर्तनों में आयरन सल्फर कैल्शियम मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भी मिल जाते हैं। कई ढाबों और चौपाटी पर आज भी कुल्हड़ की चाय लोगों की पहली पसंद बनी हुई। अब फिर से रसोई घरों में मिट्टी के बर्तनों को उपयोग होने लगा है। चाय के कप, कुल्लहड़, तवा हांडी कढ़ाही, सुराही, पानी की बॉटल थर्मस, प्लेट, गिलास सहित कई चीजों को उपयोग हो रहा है। लोगों का कहना है कि मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने से स्वाद में बढ़ोतरी हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मिट्टी की प्रकृति क्षारीय होती है। जब इसमें खाना पकाया जाता है तो उसका स्वाद खाने में आ जाता है। यह पोषण को बढ़ाने में भी मददगार होता है।

राजस्थान के व्यापारी मिट्टी के बर्तन बेचने आए

राजस्जन राज्य के व्यापारी भी चार पहिया वाहनों में बर्तन लोड करबेचने रायसेन शहर आए थे।जहां बर्तन बेचकर इन कारोबारियों ने खासा मुनाफा कमा चुके हैं।

कई तरह के पोषण तत्व रहते हैं : शासकीय कॉलेज की आहार विशेषज्ञ डॉ. रीना मालवीय बताती हैं कि मिट्टी के बर्तन में भोजन पकाने से आयरन सल्फर कैल्शियम मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद रहते हैं,जो शरीर के लिए फायदेमंद है। जबकि एलुमिनियम स्टील के बर्तन में बने खाने में न्यूट्रीशन कम हो जाते हैं।

 

बहुत लोग बर्तन लेने लगे हैं : सागर रोड पातनदेव गंजबाजार किनारे बर्तबेच रहे सुनील प्रजापति ने बताया कि मिट्टी के घडे हम ही बनाते हैं। लेकिन पानी का बॉटल थर्मस खाना पकाने के अन्य बर्तन गुजरात से लाते हैं। कुछ साल पहले हम घर पर बना लेते हैं।।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!